फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जाबली में चक्का जाम से पहले पंहुचे अधिकारी, आश्वान के बाद टला ग्रामीणों का प्रदर्शन

जाबली में चक्का जाम से पहले पंहुचे अधिकारी, आश्वान के बाद टला ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 01 Oct 2018 07:16 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। जाबली संघर्ष समिति के फोरलेन कंपनी की डंपिंग पर रोक लगाने के लिए सोमवार को चक्का जाम करने से पहले मौके पर अधिकारी पहुंच गए। समिति के चक्का जाम करने से पहले ही जिला प्रशासन ने मौके पर जाकर ग्रामीणों की समस्या हल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम टाल दिया। वहीं प्रशासन की ओर से आए उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मिले आश्वासन के बाद लोगों ने चक्का जाम को स्थगित किया।

जानकारी के अनुसार जाबली संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा और सचिव सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सोमवार को समिति ने क्षेत्र में हो रही डपिंग को लेकर चक्का जाम का एलान किया था। सुबह 10 बजे उपमंडलाधिकारी सोलन की अध्यक्षता में जिला प्रशासन की टीम जाबली पहुंची और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इसके बाद बैठक में उपमंडलाधिकारी सोलन ने फोरलेन कंपनी और एनएचएआई को तुरंत प्रभावित जगह पर डंपिग को बंद करने के आदेश दिए। वहीं सड़क पर बनाई पुलियों को खोलने, मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले संपर्क मार्गों को खोलने भी आदेश जारी किए। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से एनएचएआई से दिनेश, फोरलेन कंपनी से डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर उमेश कुमार, पुलिस थाना धर्मपुर के प्रभारी नवीन झालटा, जाबली पंचायत के प्रधान दुनीचंद धीमान, किरण प्रकाश, कृपाल सिंह, महिला मंडल से निलम, शारदा, हेमलता, निर्मला, धर्मसिंह, नंद किशोर, सतीश, दयावंती, रजनीश, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह था मामला
जाबली, सुजी, थड़ी, राजपुरी, सड़क पर यातायात बहाल करने और समस्या का स्थायी समाधान के लिए ग्रामीणों ने संघर्ष समिति जाबली का गठन किया। वहीं समस्या को दुरुस्त करने के लिए हाईवे पर चक्का जाम का निर्णय लिया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने शनिवार को इसकी सूचना जिला उपायुक्त सोलन, पुलिस अधीक्षक सोलन को पत्र सौंप कर दी थी। इसमें ग्रामीणों ने बताया कि भारी बारिश के कारण से ढही पहाड़ियों के कारण जाबली पंचायत के तहत जाबली से सुजी-थड़ी संपर्क मार्ग पिछले करीब एक सप्ताह से बंद पड़ा था। रही-सही कसर फोरलेन कंपनी की डंपिंग से पूरा कर दिया। इससे ग्रामीणों को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री को भी किया था सूचित
सुजी-थड़ी संपर्क मार्ग को खोलने के लिए संर्घष समिति सहित स्थानीय ग्रामीणों ने सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. राजीव सैजल और सांसद वीरेंद्र कश्यप, एनएचएआई और फोरलेन कंपनी को लिखित पत्र भी भेजा था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी जिससे ग्रामीणों में रोष बढ़ने लगा। इसके बाद समिति और ग्रामीणों ने अपनी मांग को पूरा करने के लिए चक्का जाम का निर्णय लिया था। इसके बाद सोमवार को प्रशासन के मौके पर पहुंचते ही मार्ग खोलने का कार्य शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed