फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जिला अस्पताल सोलन में 34 ईएमटी और 38 पायलटों ने संभाली कमान

जिला अस्पताल सोलन में 34 ईएमटी और 38 पायलटों ने संभाली कमान

Thu, 05 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल सोलन में 34 ईएमटी और 38 पायलटों ने संभाली कमान
108

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। हड़ताल पर चल रहे राष्ट्रीय एंबुलेंस स्टाफ के सभी कर्मचारियों ने ड्यूटी पर वापसी कर ली है और 108-102 सेवा चलाने का जिम्मा दोबारा से उठा लिया है। वीरवार को सुबह से ही इन चालकों की ओर से गाड़ियों को चलाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसके चलते लोगों को यह सुविधा सुचारु रूप से मिलना शुरू हो जाएगी। जानकारी के अनुसार सोलन में हड़ताल पर गए 34 ईएमटी के साथ 38 पायलटों ने वापसी कर 108 को चलाने कर जिम्मेदारी उठाई है। इसी के साथ 102 को चलाने के लिए हड़ताल पर गए सात कप्तान अपनी वापसी कंपनी में कर चुके हैं। इन लोगों ने 102 को चलाने का काम शुरू कर दिया है।

जीवीके कंपनी की कुल 27 गाड़ियां वीरवार सुबह 8:00 बजे से सड़कों पर दौड़ चुकी हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। हड़ताल पर गए इन कर्मचारियों की वजह से सोलन में जीवीके कंपनी का बाहरी राज्य राजस्थान जीवीके से 108 को चलाने के लिए मदद लेनी पड़ी थी। उन्होंने रात्रि के समय में होमगार्ड चालकों के साथ अपनी सेवाएं मुहैया करवाई थीं। इसी के चलते कंपनी ने राजस्थान के अलावा उत्तराखंड, गुजरात, यूपी जैसे राज्यों से मदद लेने की पूरी तैयारी थी।
विज्ञापन


राजस्थान से बुलाए थे पायलट और ईएमटी
हड़ताल के दौरान सोलन जीवीके कंपनी ने राजस्थान जीवीके से ट्रेंड 20 ईएमटी के साथ तीन पायलटों को 108 को चलाने के लिए तैनात कर दिया था। जो रात के समय में ड्यूटी दे रहे थे। इस दौरान रोजाना करीब 30 आपात सेवाएं दी गईं। आरबीएफके की गाड़ियों में गर्भवती महिलाओं को घर तक छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापस लौटे सभी ईएमटी और पायलट
सोलन जीवीके के जिला प्रभारी रजनीश पाल ने बताया कि सोलन जिला में हड़ताल पर चल रहे सभी 34 ईएमटी के साथ 38 पायलटों ने कंपनी में वापिस ज्वाइन कर लिया है। उन्होंने बताया कि 102 को चलाने वाले सात कप्तान भी वापिस आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि वीरवार को 18 गाड़ियां 108 और 102 सहित सड़कों पर दौड़ चुकी हैं। कंपनी ने बर्खास्त किए कर्मचारियों को भी वापिस काम पर रख लिया है। रजनीश ने बताया कि हड़ताल के दौरान जो ईएमटी और तीन पायलट राजस्थान जीवीके से बुलाए गए थे, उन्हें वापस भेज दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed