{"_id":"5b214c2b4f1c1bb06e8b7c51","slug":"101528908843-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी के पेंशनरों ने मांगा देय महंगाई भता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी के पेंशनरों ने मांगा देय महंगाई भता
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने जुलाई 2015 से महंगाई भत्ते की किस्तें न मिलने पर रोष जताया है। एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की नालागढ़ इकाई ने मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से मांग की है कि यह देय भत्ता जल्द जारी किया जाए ताकि पेंशनरों को इसका लाभ मिल सके। मंच की नालागढ़ इकाई के अध्यक्ष बाबूराम ठाकुर की अध्यक्षता में एचआरटीसी वर्कशॉप के पास दुर्गा माता मंदिर में आयोजित बैठक में पेंशनरों ने समस्याओं और मांगों को लेकर विचार विमर्श किया।
फैसला लिया कि मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को इस संबंध में पत्र लिखकर महंगाई भत्ते की किस्तें देने की मांग की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 जुलाई को मंच की होने वाली बैठक में द्विवार्षिक चुनाव भी करवाए जाएंगे। मंच के नालागढ़ इकाई अध्यक्ष बाबूराम ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों की जुलाई 2015 से जहां महंगाई भत्ते की किस्तें बकाया है। दो वर्ष पहले सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों को न तो पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य भत्ते मिले हैं। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी जिस महंगाई भत्ते के अनुसार सेवानिवृत्त हो रहा है, उसे उसी महंगाई भत्ते के अनुसार पेंशन और अन्य भत्तों का भुगतान किया जाए। वेतन भोगी कर्मचारियों को मौजूदा समय में 137 फीसदी के अनुसार वेतन मिल रहा है लेकिन सेवानिवृत्त होने के बाद 113 फीसदी के हिसाब से पेंशन दी जाती है। यह न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि अपना सारा जीवन एचआरटीसी और प्रदेश की जनता की सेवा में लगाने के बाद अंतिम पड़ाव पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सभी मांगें पूरी होनी चाहिए जोकि उनका मौलिक, संवैधानिक तथा मानवाधिकार है। इसलिए मंच मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से पुरजोर मांग करता है कि लंबित मांगों का जल्द निपटारा करके उन्हें सभी लाभ प्रदान किए जाएं।
बैठक में यह रहे मौजूद
बैठक में सेवानिवृत्त कल्याण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष जयकिशन राणा, सचिव रामस्वरूप चौधरी, भागा राम चंदेल, सिक्ख राम ठाकुर, राम सिंह ठाकुर, भीम सिंह, जोगा सिंह, रतन सिंह, चरण सिंह, सुरिंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, हेमराज, गरीब दास, जयपाल, प्रीतम सिंह चौधरी, दाता राम, चेतराम, कमलचंद, राम प्यारा, अजमेर सिंह, अमरजीत, गुरदर्शन सिंह सोढी और चरण सिंह आदि मौजूद रहे।