{"_id":"5a7885b94f1c1b84268b8a45","slug":"101517847993-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों के लिए बुक कर दीं बसें, मुसाफिर सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों के लिए बुक कर दीं बसें, मुसाफिर सड़क पर
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
HRTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की (सोलन)। परिवहन निगम की बसों की कमी के चलते क्षेत्र के लोग परेशान हैं। बसों की कमी के कारण ओवरलोडिंग भी जमकर हो रही है। आलम यह है कि क्षेत्र के लोगों को कभी बस की सुविधा मिलती है तो कभी उन्हें इन सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। इससे प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को बस सुविधा देने की घोषणा की हवा भी निकलती नजर आ रही है। हैरत इस बात की है कि कम बसों के बावजूद निगम शादियों के लिए भी बसों की बुकिंग कर देता है। इस कारण बसों की और कमी हो जाती है। लोग बसों के इंतजार में रहते हैं लेकिन बसें नहीं आती। सोमवार को भी बुकिंग के चलते कई रूटों पर बसें नहीं चल पाईं जिस कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
अर्की एचआरटीसी के बेड़े में केवल 9 ही बसे हैं तथा 41 से ज्यादा रूटों पर इन बसों को चलाने का दावा निगम करता है। इन दिनों क्षेत्र में शादियों का सीजन चल रहा है जिसके चलते सोमवार को पांच बसें शादियों के लिए बुक की गई थी। इस कारण कई रूट फेल हो गए। केवल चार ही बसें रूटों पर दौड़ती हुई नजर आईं। बसें न चलने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर कर्मचारियों और स्कूलों तथा कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को इस कारण परेशान हो पड़ा। नौकरी पेशा और अन्य लोगों को किराये पर टैक्सियां करके दफ्तरों में पहुंचना पड़ा। लोगों ने परिवहन निगम से व्यवस्था सुधार लाने का आग्रह किया है। लोगों का कहना है कि निगम को अर्की में बसों की संख्या बढ़ानी चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
बुकिंग के कारण भेजनी पड़ती हैं बसें : हरिश्चंद्र
अड्डा प्रभारी सोलन हरिश्चंद्र ने बताया कि बुकिंगकर्ता अर्की मुख्यालय से ही बसें बुक करवाई जाती हैं। इस कारण उन्हें बसें अर्की से देनी पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए बसों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। निगम बसों को अधिकतर रूटों पर चलाता है। बुकिंग के चलते कई बार परेशानी झेलनी पड़ती है।