{"_id":"5a257d334f1c1bc9678bfe26","slug":"101512406323-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबरदारों के रिक्त पद भरने की मांग रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंबरदारों के रिक्त पद भरने की मांग रखी
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की (सोलन)। नंबरदार संघ की अर्की इकाई ने सोमवार को एसडीएम ईशा ठाकुर से मुलाकात की और मांगों के समर्थन में उन्हें ज्ञापन सौंपा। यूनियन के प्रधान राजेंद्र ठाकुर की अगुवाई में नंबरदारों ने अपने मानदेय का भुगतान नहीं होने पर प्रशासन को अवगत कराया। शीघ्र नंबरदारों के लंबित मानदेय का भुगतान उनके खातों में करने की मांग की। राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि कई हल्कों में नंबरदारों के पद रिक्त पड़े हुए हैं जिससे राजस्व संबंधी कार्यों में समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार एवं जिला प्रशासन से नंबरदारों के रिक्त पद भरने की मांग की है। उन्होंने जिला के सभी नंबरदारों से आग्रह किया है कि वे मानदेय के भुगतान संबंधी अपनी समस्या संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाएं।
विज्ञापन