{"_id":"5a087b704f1c1ba7678bb004","slug":"101510505328-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में खाद्य आपूर्ति के डीपो में नहीं पहुंची चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में खाद्य आपूर्ति के डीपो में नहीं पहुंची चीनी
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। खाद्य आपूर्ति निगम की दुकानों में चीनी नहीं मिल रही है। मतदान के बाद राशन की दुकानों में पहुंचे लोग मायूस होकर लौट रहे हैं। शहरभर समेत आसपास की उचित मूल्य की दुकानों में चीनी उपलब्ध न होने की बात कही जा रही है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे जब उचित मूल्य की दुकानों में गए तो उन्हें वापस खाली हाथ लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें अक्तूबर माह में भी चीनी का कोटा नहीं मिला था। इसके बाद नवंबर में दो माह का कोटा एक साथ मिलने की उम्मीद थी। लेकिन इस बार भी चीनी नहीं मिली रही है।
जानकारी के अनुसार अक्तूबर माह में भी चीनी डिपो तक नहीं पहुंची है। सोलन शहर व आसपास के करीब 30 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को चीनी का कोटा नहीं मिला है। हालांकि डिपो में चावल, दालें व तेल उपलब्ध हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग से सप्लाई नहीं आने से राशन डिपो पर यह समस्या आ रही है। प्रत्येक माह दो से चार तारीख तक डिपो पर खाद्य वस्तुएं पहुंच जाती हैं, लेकिन इस बार चीनी इस स्टॉक से गायब है। इसका स्टॉक डिपो पर नहीं पहुंचने से उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के नागरिक राजकुमार, सोमदत्त, संजय कुमार, प्रकाश दिनेश, शकुंतला देवी, सुमना व सुमित्रा ने बताया कि वे राशन लाने डिपो आए, लेकिन डिीपो धारक चीनी न होने की बात कर रहे हैं। पिछले माह भी चीनी का कोटा नहीं मिला था। उन्होंने बताया कि अब खाली हाथ डीपो से लौटना पड़ेगा।\
विज्ञापन
उधर, सोलन के फूड इंस्पेक्टर ईश्वर चंद ने बताया कि वह इस मामले की जांच-पड़ताल करेंगे और उसके बाद ही कुछ बयान दे पाएंगे। वहीं राशन डिपो संचालकों का कहना है कि इस बार चीनी नहीं आई है।