{"_id":"59bab7d34f1c1b24688b48fd","slug":"101505408979-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू में डेंगू के पांच नए मामले, 20 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू में डेंगू के पांच नए मामले, 20 पहुंचा आंकड़ा
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। परवाणू में डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा। आलम यह है 25 अगस्त से अभी तक डेंगू के 20 मामले सामने आ चुके हैं। 40 लोगों के टेस्ट के बाद 5 नए मामले पाजिटिव निकले हैं। हालांकि इससे पहले डेंगू के मामलों में चार और तीन का आंकड़ा चला था। लेकिन वीरवार को एकदम से पांच मामले सामने आने से लोगों और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों में डेंगू का भय और बढ़ गया है। वीरवार को एक केस परवाणू के सेक्टर पांच का है।
चार अन्य केस परवाणू के साथ लगते क्षेत्र कामली के हैं। बरसात के मौसम के आखिरी दौर में स्थानीय ईएसआई अस्पताल में पहले से दुगुना ज्यादा ओपीडी चल रही है। इनमें ज्यादातर मरीज बुखार, खांसी और जुकाम के आ रहे हैं। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में डेंगू का डर किस तरह बना हुआ है।
ईएसआई अस्पताल के कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर कपिल ने बताया कि सोमवार को चालीस लोगों के डेंगू से संबंधित टेस्ट किए थे। इसमें वीरवार को पांच मामले पाजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार गठित की गई कमेटियों ने आस पास के झुग्गी-झोंपड़ियों में निरीक्षण का कार्य शुरू कर वहां रहने वाले लोगों को आसपास सफाई बनाए रखने को लेकर जागरूक किया।