{"_id":"6161d0398ebc3e05ed355008","slug":"100-percent-occupancy-in-kasauli-hotels-on-weekend-40-percent-in-chail-solan-news-sml3866282179","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर जिले के होटलों में 40 फीसदी ऑक्यूपेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर जिले के होटलों में 40 फीसदी ऑक्यूपेंसी
विज्ञापन
100 percent occupancy in Kasauli hotels on weekend 40 percent in Chail
सोलन। जिले के पर्यटन स्थल कसौली में कोविड के बीच फिर से पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है। शनिवार को कसौली के होटल शत-प्रतिशत पैक रहे। हालांकि अभी भी चायल बहुत कम पर्यटक पहुंच पा रहे हैं।
इस वीकेंड पर चायल में दोपहर बाद तक 35 से 40 फीसदी ऑक्यूपेंसी ही रही। कसौली के बाजारों में सुबह से ही पर्यटकों की खूब चहलकदमी रही। इस बीच पुलिस टीम ने भी कोविड सुरक्षा के लिए मोर्चा संभाल लिया है।
कसौली में पर्यटकों की तादाद बढ़ने के साथ ही होटल संचालकों के चेहरे खिल उठे हैं जबकि दुकानदारों को भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जगी है। कसौली मालरोड, तिब्बतीयन मार्केट, हेरिटेज मार्केट और सनसेट प्वाइंट समेत कसौली क्लब में घूमने का लुत्फ उठाया। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ जिले में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
हालांकि कसौली के लिए ज्यादा पर्यटक रुख कर रहे हैं जबकि चायल और बड़ोग कम सैलानी पहुंच रहे हैं। इसका मुख्य कारण यह भी है कि कसौली प्रदेश सीमा पर है। ऐसे में शनिवार और रविवार के दो दिन में ही पर्यटक यहां घूमने आसानी से पहुंच सकते हैं।
इस कारण पर्यटक कसौली का अधिक रुख कर रहे हैं। चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि इस वीकेंड पर होटल कारोबार कम रहा। होटलों में शनिवार को सिर्फ 40 फीसदी ऑक्यूपेंसी है।