{"_id":"600433f58ebc3e31aa22126f","slug":"10-year-old-minor-girl-found-dead-in-suspicious-condition-near-forest-road-in-solan-solan-news-sml358014955","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉरेस्ट रोड पर नाबालिग की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉरेस्ट रोड पर नाबालिग की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
सोलन। शहर के फॉरेस्ट रोड में एक किराये के कमरे में नाबालिग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नाबालिग का शव मफलर के साथ खूंटी पर लटा मिला है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना सोलन में पुलिस को सूचना मिली कि फॉरेस्ट रोड पर एक 10 वर्षीय बच्ची मफलर के साथ खूंटी से लटकी मिली है और उसकी मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि नाबालिग बिहार की है जो अपने परिवार के साथ यहां रहती थी। उसके माता-पिता यहां मजदूरी करते हैं। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि कर बताया कि नाबालिग का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।