{"_id":"69e3c67f825ed425f10f6426","slug":"10-people-caught-gambling-in-a-hotel-rs-269-lakh-recovered-solan-news-c-176-1-ssml1040-167517-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: होटल में जुआ खेलते 10 लोग पकड़े, 2.69 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: होटल में जुआ खेलते 10 लोग पकड़े, 2.69 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
देहूंघाट के होटल में देररात की सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दी दबिश
आरोपी सोलन, शिमला और सिरमौर के हैं रहने वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला पुलिस सोलन की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने शहर के देहूंघाट क्षेत्र में एक होटल में चल रहे जुए के बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मौके से 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 2,69,820 रुपये की भारी-भरकम नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सदर थाना सोलन की एसआईयू टीम को देहूंघाट के एक होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। टीम ने बिना वक्त गंवाए होटल के कमरे में छापा मारा। वहां का नजारा देख पुलिस भी दंग रह गई। कमरे में 10 लोग ताश के पत्तों पर लाखों के दांव लगा रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही पूरी नकदी को कब्जे में लेकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी किसी एक क्षेत्र के नहीं, बल्कि सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नोटिस जारी किए गए हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
कोट
पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है। मौके से करीब 2.70 लाख रुपये बरामद हुए हैं। मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश की जा रही है।
-अभिषेक एस, एसपी,सोलन