फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   10 buses parked in Nalagarh depot workshop parking without repair due to strike of piecemeal workers

मरम्मत नहीं होने से नालागढ़ वर्कशाप में खड़ी 10 बसें

Mon, 06 Dec 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। पीसमील वर्करों की हड़ताल का असपर निगम की बस रूटों पर पड़ रहा है। सोमवार को एक दर्जन से अधिक रूटों पर बसें देरी से गई। वहीं दस से अधिक बसें अब वर्कशाप में मरम्मत नहीं होने पर खड़ी हो गई हैं। पहले कोरोना, उसके बाद परिचालकों की कमी और अब पीसमील वर्करों की कमी खलने लगी है।
विज्ञापन

नालागढ़ में 213 रूट हैं लेकिन कई रूट वर्तमान में समय पर गाड़ियों की मरम्मत न होने से देरी से जा रहे हैं। सोमवार को भी एक दर्जन से अधिक रूट प्रभावित रहे। 10 से अधिक बसें वर्कशाप में खड़ी हैं। निगम के अधिकारी रूट चलाने के लिए प्राइवेट वर्कशाप से सहयोग ले रहे हैं लेकिन समय पर मरम्मत न होने से देरी से रूटों पर जा रही हैं। नालागढ़ के अड्डा प्रभारी रामलोक चौधरी ने बताया कि हड़ताल का असर निगम के रूटों पर पड़ने लग गया है। अगर यह हड़ताल और लंबी खींचती है तो कई रूट बंद जाएंगे।
विज्ञापन

नालागढ़ में पीसमील वर्करों की टूल डाउन हड़ताल आठवें दिन में प्रवेश कर गई है। कामगारों ने अपनी मांगों को लेकर वर्कशाप में नारेबाजी की। वर्करों की कहना है कि मुख्यमंत्री के पीसमील वर्करों को अनुबंध पर करने के आदेश पर जल्द कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसमील वर्करों को प्रदेश सरकार कई दिनों से आश्वासन दे रही है लेकिन उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पीसमील कर्मचारी सरकार से मांग करते हैं कि उन्हें दिया आश्वासन जल्द पूरा किया जाए जिससे कार्यालय में बसों की मरम्मत को शुरू किया जाए। पीसमील वर्कर रोहित मनदीप, कुलदीप, अमरेंद्र और सुनील ने बताया कि समय पर बसें न जाने से लोग परेशान हैं और उनकी मांगें पूरी कर जनता की परेशानी को दूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed