फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan Tree fell near the double wall of Solan on the World Heritage Track board employees reached the spot

Solan News: विश्व धरोहर ट्रैक पर सोलन के दोहरी दीवार के पास गिरा पेड़, मौके पर पहुंचे बोर्ड कर्मचारी

Wed, 11 Dec 2024 08:15 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Dec 2024 08:15 PM IST
सार

कालका-शिमला रेल लाइन पर दोहरी दीवार के समीप ट्रैक पर पेड़ गिर गया। सूचना मिलने के बाद रेलवे बोर्ड के कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटा दिया।

विज्ञापन
Solan Tree fell near the double wall of Solan on the World Heritage Track board employees reached the spot
दोहरी दीवार पर ट्रैक पर गिरा पेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन पर दोहरी दीवार के समीप ट्रैक पर पेड़ गिर गया। गनीमत यह रही कि जिस दौरान पेड़ गिरा उस समय ट्रैक पर से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी। इससे ट्रेन भी प्रभावित नहीं हुई। सूचना मिलने के बाद रेलवे बोर्ड के कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटा दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोलन-बड़ोग रेलवे स्टेशन के बीच दोहरी दीवार में एक पेड़ अचानक ट्रैक पर गिर गया। इससे ट्रैक कुछ समय के लिए बाधित हुआ। बताया जा रहा है कि शाम करीब 4:55 बजे पेड़ ट्रैक पर गिरा। इसकी सूचना सोलन रेलवे स्टेशन को दी गई। इसके बाद लाइन मेन टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर किनारे किया गया। करीब शाम 5:20 बजे ट्रैक से पेड़ को हटा दिया गया। इसके बाद टीम की ओर से ट्रैक को फिट दिया गया।
विज्ञापन


इस अवधि में कोई भी अप और डाउन ट्रेन नहीं थी। उधर, रेलवे अधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को ट्रैक से हटा दिया। शाम 6:50 बजे शिमला से कालका की ओर टे्रन निकली। ये ट्रेन अपने निर्धारित समय पर निकली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed