फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   snowfall in himachal

हिमाचल में बर्फबारी, सौ से अधिक रूट बंद

Sun, 12 Jan 2014 09:53 AM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 12 Jan 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन
snowfall in himachal

बर्फबारी और बारिश से हिमाचल शीतलहर की चपेट में है। हिमपात के कारण प्रदेश में सौ से अधिक रूट बंद हो गए हैं। इनमें शिमला जिले में ही एचआरटीसी के 68 रूट शामिल हैं। बर्फबारी के कारण प्रदेश में 50 से अधिक बसें विभिन्न स्थानों पर फंसी हुईं हैं।

विज्ञापन


मौसम के बिगड़े मिजाज से सबसे ज्यादा शिमला और कुल्लू जिले प्रभावित हुए हैं। उधर, शुक्रवार रात मंडी के गोहर इलाके में देवी का रथ लेकर गए 14 लोग बर्फ में फंस गए थे, स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों के दौरान चंबा के भरमौर का न्यूनतम तापमान -13 और केलांग का -8.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 19.2 ऊना में दर्ज हुआ। भरमौर, लाहौल-स्पीति और शिमला शहर के अलावा ठियोग, खड़ा पत्थर, नारकंडा आदि में ताजा बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी, कुल्लू, शिमला और कांगड़ा जिलों के कई स्थानों में बारिश दर्ज की गई है। ठंड का असर सामान्य जनजीवन पर पड़ना शुरू हो गया है। शनिवार को शिमला में ही एचआरटीसी के करीब 68 बस रूट बर्फबारी एवं इसकी संभावना को देखते हुए प्रभावित हुए।

निगम ने रोहडू, चौपाल और नारकंडा के रास्ते रामपुर के लिए बसें नहीं भेजीं। रोहड़ू के लिए ट्रायल के लिए केवल एक बस 12:30 बजे भेजी गई। शिमला जिले में विभिन्न स्थानों पर एचआरटीसी की 38 बसें फंसीं हैं।


कुफरी और नारकंडा में नेशनल हाईवे बंद होने के कारण रामपुर और रिकांगपिओ के लिए वाया मशोबरा बसें भेजी गईं। हालांकि, दोपहर बाद नारकंडा सड़क मार्ग आवाजाही के लिए खुल गया था। चौपाल के लिए भी देहा तक ही बसें भेजी जा सकीं।

कुल्लू जिले में बर्फबारी के कारण दो दर्जन ग्रामीण रूट बंद हैं जबकि 12 बसें नहीं चलीं। सिरमौर, कुल्लू, कांगड़ा जिलों की चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed