{"_id":"6a674724b9b340846309d022","slug":"zero-period-start-in-sirmaur-govtschools-nahan-news-c-177-1-ssml1028-184529-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सरकारी स्कूलों में शुरू हुआ जीरो पीरियड, 12 हफ्तों तक संवारी जाएगी बच्चों की बुनियादी शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सरकारी स्कूलों में शुरू हुआ जीरो पीरियड, 12 हफ्तों तक संवारी जाएगी बच्चों की बुनियादी शिक्षा
विज्ञापन
सिरमौर के शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन क्लोजिंग स्कूलों में मुहिम शुरू, 45 मिनट का रहेगा पीरियड
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले छात्रों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग ने एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिले के सभी सरकारी मिडिल, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों (कक्षा 6 से 12वीं) में लर्निंग एन्हांसमेंट प्रोग्राम के तहत जीरो पीरियड की व्यवस्था लागू कर दी गई है।
12 सप्ताह तक चलने वाला यह विशेष सत्र जिले के स्कूलों में पूरी तरह अनिवार्य और गैर-परक्राम्य रहेगा, ताकि बच्चों की पिछली कक्षाओं की कमियों को दूर किया जा सके। छात्रों की बुनियादी समझ और मुख्य विषयों (गणित, अंग्रेजी, हिंदी) की पकड़ मजबूत करने के लिए रोजाना 45 मिनट का एक जीरो पीरियड आयोजित किया जा रहा है।
सिरमौर की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए समय सारणी इस प्रकार तय की गई है। इसमें ग्रीष्मकालीन क्लोजिंग स्कूलों में सुबह 9:00 बजे से 9:45 बजे तक और शीतकालीन क्लोजिंग स्कूल में सुबह 10:00 बजे से 10:45 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
जिले के शीतकालीन क्लोजिंग और एक्सट्रीम ग्रीष्मकालीन स्कूलों में इस जीरो पीरियड की शुरुआत की जा चुकी है। वहीं, शेष बचे अन्य ग्रीष्मकालीन क्लोजिंग ब्लॉकों में यह व्यवस्था आगामी 17 अगस्त से शुरू होगी। इसके अतिरिक्त, कक्षा 6 के बच्चों के लिए विशेष नियम के तहत पूरे जिले में हैंडबुक और वर्कबुक की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए 17 अगस्त से ही जीरो पीरियड शुरू किया जाएगा।
45 मिनट के इस विशेष सत्र के दौरान साप्ताहिक रूप से विषयों का विभाजन बेहद सुनियोजित तरीके से किया गया है। इसमें गणित को सप्ताह में 3 पीरियड, अंग्रेजी को 2 पीरियड और हिंदी को 1 पीरियड दिया गया है। विज्ञान विषय के लिए कोई अलग से जीरो पीरियड नहीं रखा गया है, बल्कि इसके बेसिक्स को नियमित क्लास रूम स्टडी के दौरान ही शामिल करके पढ़ाया जाएगा।
विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस जीरो पीरियड के दौरान स्कूल में कोई अन्य परीक्षा, गतिविधि या कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकेगा। इस पूरे कार्यक्रम की सफलता के लिए शिक्षकों के लिए 13 अगस्त को एक विशेष यूट्यूब लाइव ओरिएंटेशन सेशन भी आयोजित किया जाएगा।
-- -संवाद-- -- -- -- -