फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   yuva sansad organised in ponta boys school

गिरिपार क्षेत्र के तीन लाख लोगों से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष ने सता पक्ष को घेरा

Sat, 18 Jun 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
yuva sansad organised in ponta boys school
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा (छात्र) में जिला स्तरीय युवा संसद में मौजूद मुख्यातिथि व अ? - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर जिला के जनजातीय मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सता पक्ष को बुरी तरह से घेरा। विपक्ष का कहना था कि दशकों बाद भी क्षेत्र के तीन लाख लोग अपने हक से वंचित क्यों हैं। सता पक्ष ने भी इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री से लेकर सरकार की गंभीरता से विपक्ष व सदन को अवगत करवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में जिला स्तरीय युवा संसद हुई। इसमें मुख्यातिथि जिला शिक्षा उप निदेशक उच्च कर्मचंद धीमान और शिक्षा उपनिदेशक निरीक्षण गोरखनाथ ने शिरकत की।
विज्ञापन

कर्मचंद ने कहा कि राष्ट्र निर्माण एवं नीति निर्धारण में युवाओं की भूमिका तय करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम काफी अहम है। छात्र स्कूल पांवटा के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेमपाल ठाकुर और कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. दीर्घायु प्रसाद ने कहा कि जिलेभर से 14 टीमों के 500 छात्र-छात्राएं इसमें भाग ले रहे हैं। प्रत्येक टीम को संसद में बहस को 35 से 40 मिनट तक का समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान शपथ ग्रहण, विपक्ष ने सत्ता पक्ष को राफेल, महंगाई, भ्रष्टाचार, वैश्विक आतंकवाद, गिरिपार जनजातीय मुद्दा, रोजगार, कश्मीर के हालात, कोरोना महामारी, महिला आरक्षण बिल, शिक्षा के अधिकार, जीएसटी, नोटबंदी, महंगाई, नींबू के रिकॉर्ड दाम, पेट्रोल डीजल, घरेलू गैस, यूनिफॉर्म सिविल कोड, जनसंख्या विस्फोट, तीन तलाक और ग्लोबल वार्मिंग मुद्दों पर सता पक्ष और विपक्ष में खूब हंगामा देखने को मिला।
इस अवसर पर पार्षद दीपा शर्मा, कामराज चौहान, नरेश शर्मा, दीप राम, राजकुमार और अंजना पराशर व मीनाक्षी शर्मा समेत स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed