{"_id":"6ae1e286a30e495eb608c7de","slug":"yuva-sangosthi-on-sir-nahan-news-c-177-1-ssml1030-192733-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: संगोष्ठी में एसआईआर के प्रति जागरूक किए युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: संगोष्ठी में एसआईआर के प्रति जागरूक किए युवा
विज्ञापन
गैलेक्सी आईटीआई पांवटा साहिब में एसआईआर पर जागरूकता कार्यक्रम । संवाद
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत करने का दिया संदेश
गैलेक्सी आईटीआई पांवटा साहिब में भाजयुमो मंडल ने आयोजित किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गैलेक्सी आईटीआई पांवटा साहिब में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल की ओर से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर युवा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को एसआईआर की प्रक्रिया और उसके महत्व की जानकारी देते हुए सही तथ्यों का प्रसार करने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो मंडल पांवटा साहिब के अध्यक्ष संयम गुप्ता ने की।
संगोष्ठी के दौरान युवाओं को एसआईआर की प्रक्रिया, मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में इसकी भूमिका और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में युवाओं के योगदान के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत चौधरी, भाजयुमो मंडल पांवटा साहिब अध्यक्ष संयम गुप्ता और महिला मोर्चा मंडल महामंत्री नवनीत चौधरी ने वक्ता के रूप में युवाओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने एसआईआर से जुड़े तथ्यों और प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए इस विषय पर समाज में फैलाए जा रहे भ्रम और भ्रामक प्रचार पर तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सही जानकारी प्राप्त करें, तथ्यों के आधार पर अपनी राय बनाएं और समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ, पारदर्शी और विश्वसनीय मतदाता सूची मजबूत लोकतंत्र का आधार है। एसआईआर जैसी प्रक्रिया के प्रति जागरूकता जरूरी है, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित हो सके। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनभागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल महामंत्री नवनीत चौधरी, भाजयुमो मंडल पांवटा साहिब के महामंत्री हितेंद्र चौधरी एवं दीपांशु राणा, जिला सचिव देव चौधरी, प्रवक्ता रोहित चौधरी और सचिव राज कुमार सहित गैलेक्सी आईटीआई के स्टाफ सदस्य तथा भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।-- -- -- -- -- --
विज्ञापन
गैलेक्सी आईटीआई पांवटा साहिब में भाजयुमो मंडल ने आयोजित किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गैलेक्सी आईटीआई पांवटा साहिब में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल की ओर से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर युवा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को एसआईआर की प्रक्रिया और उसके महत्व की जानकारी देते हुए सही तथ्यों का प्रसार करने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो मंडल पांवटा साहिब के अध्यक्ष संयम गुप्ता ने की।
संगोष्ठी के दौरान युवाओं को एसआईआर की प्रक्रिया, मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में इसकी भूमिका और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में युवाओं के योगदान के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत चौधरी, भाजयुमो मंडल पांवटा साहिब अध्यक्ष संयम गुप्ता और महिला मोर्चा मंडल महामंत्री नवनीत चौधरी ने वक्ता के रूप में युवाओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने एसआईआर से जुड़े तथ्यों और प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए इस विषय पर समाज में फैलाए जा रहे भ्रम और भ्रामक प्रचार पर तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सही जानकारी प्राप्त करें, तथ्यों के आधार पर अपनी राय बनाएं और समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ, पारदर्शी और विश्वसनीय मतदाता सूची मजबूत लोकतंत्र का आधार है। एसआईआर जैसी प्रक्रिया के प्रति जागरूकता जरूरी है, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित हो सके। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनभागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल महामंत्री नवनीत चौधरी, भाजयुमो मंडल पांवटा साहिब के महामंत्री हितेंद्र चौधरी एवं दीपांशु राणा, जिला सचिव देव चौधरी, प्रवक्ता रोहित चौधरी और सचिव राज कुमार सहित गैलेक्सी आईटीआई के स्टाफ सदस्य तथा भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।