फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   yuva congress pradarshan

Sirmour News: सतौन में युवा कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Mon, 23 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
yuva congress pradarshan
सतौन में प्रधानमंत्री का पूतला फूंकते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन


-युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रिहा न करने की सूरत में दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

सतौन/नाहन(सिरमौर)। युवा कांग्रेस सिरमौर ने सोमवार को सतौन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एआई समिट में प्रदर्शन के बाद युकां कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के विरोध में यह सांकेतिक प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए शिलाई विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार संपूर्ण देश में युवाओं की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है। इस देश के युवाओं से उनके अपने हक मांगने और अपनी बात रखने का अधिकार छीना जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से युवा कांग्रेस के साथियों को सिर्फ इस बात के लिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह प्रधानमंत्री की नाकामियों को विश्वपटल पर रखने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ रातों रात ट्रेड डील करना और डोनाल्ड ट्रम्प के दबाव में काम करके नरेंद्र मोदी ने देश को विश्वपटल पर बदनाम किया है जो एक शर्मनाक विषय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से गिरफ्तार किए गए निर्दोष युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा करना होगा, वरना आने वाले समय में युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर ,कमरऊ ब्लॉक अध्यक्ष अजय ठाकुर, शिलाई ब्लॉक अध्यक्ष कपिल चवलटा, जगपाल चौहान, नेतर शर्मा, राम भगत, टिका राम, हाटी इंद्र राणा, कपिल शर्मा, अनिल चौहान, विनोद कुमार सहित युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed