{"_id":"6787bdb041868298ee0f5819","slug":"yuva-adivakta-divas-in-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1003-141273-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में अधिवक्ता परिषद ने मनाया युवा अधिवक्ता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में अधिवक्ता परिषद ने मनाया युवा अधिवक्ता दिवस
विज्ञापन
नाहन में अधिवक्ता परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित उच्च न्यायलय के न्यायधीश वीरेंद्
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अधिवक्ता परिषद हिमाचल प्रदेश की नाहन इकाई की ओर से बुधवार को युवा अधिवक्ता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि राष्ट्रीय मंत्री अधिवक्ता परिषद व अधिवक्ता रणवीर सिंह खरकाली ने बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लिया।
विशिष्ट अतिथि ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि एक आम आदमी एक अधिवक्ता से न्याय दिलाने की आस रखता है। इसलिए आम आदमी को न्याय दिलाना अधिवक्ता का फर्ज व कर्म है। उन्होंने कहा कि परिषद अभी जिलास्तर तक है। हमारा उद्देश्य इसे तहसील तक गठित करने का है, जिससे हर आम आदमी को न्याय मिल सके।
इस अवसर पर जिला सिरमौर इकाई नाहन के अध्यक्ष सुनील चौहान, महामंत्री चंद्रेश कुमारी, अधिवक्ता शिवम गर्ग, दिव्यानी, करण, नरेंद्र आदि वरिष्ठ व युवा अधिवक्ता मौजूद रहे।