फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   youth voter in panchayat election on 26 may

Sirmour News: मतदान करने के लिए युवाओं में दिखा भारी उत्साह

Tue, 26 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
youth voter in panchayat election on 26 may
रोशनी, खरकों। प्रथम वोटर परिचर्चा।
सचित्र--
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/शिलाई/सतौन/सराहां (सिरमौर)। पहले चरण में पंचायतीराज चुनावों में मतदान को लेकर युवाओं में भी अच्छा खासा उत्साह देखा गया। पहली बार मतदान करने पहुंचे नए मतदाताओं ने जोश और उत्साह के साथ अपने मत का प्रयोग किया। वयस्क हो चुके सैकड़ों मतदाताओं ने मंगलवार को दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र के यज्ञ में अपनी आहुति डाली।

अपने-अपने पोलिंग बूथों पर सुबह से ही नए मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिनभर कई युवा मतदाता अपने मत का प्रयोग करने पहुंचे जहां उन्होंने पूरे उत्साह के साथ अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मतदान किया।
विज्ञापन


---बाक्स

1. खरकों की रोशनी ने कहा कि वोट डालना एक सुखद अहसास है। सभी को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। लोकतंत्र के इस पर्व में एक-एक वोट अहमियत रखता है। बिना प्रलोभन और दबाव के सभी को मत का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. चाकली की नंदिनी शर्मा ने कहा कि योग्य और ईमानदार प्रत्याशी का चुनाव करना सबका मूलभूत अधिकार है। सशक्त लोकतंत्र की स्थापना में वोट की अपनी अहमियत है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया है।

3. रामाधौण के साहिल कश्यप ने कहा कि ईवीएम से मत डालने का अलग अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि मतदान कितना महत्वपूर्ण है, इसका अंदाजा पहली बार वोट डालकर लगा। सभी को लोकतंत्र के महापर्व में मत का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए ताकि सशक्त लोकतंत्र की स्थापना की जा सके।


4. सतौन की शिवानी ने कहा कि वह पहली बार वोट डालकर काफी खुश हैं। सभी को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। वह मतदान को लेकर काफी उत्साहित थीं और वह समय भी आ गया जब उन्होंने अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया।

---संवाद

रोशनी, खरकों। प्रथम वोटर परिचर्चा।

रोशनी, खरकों। प्रथम वोटर परिचर्चा।

रोशनी, खरकों। प्रथम वोटर परिचर्चा।

रोशनी, खरकों। प्रथम वोटर परिचर्चा।

रोशनी, खरकों। प्रथम वोटर परिचर्चा।

रोशनी, खरकों। प्रथम वोटर परिचर्चा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed