फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   yog divas in naya school

Sirmour News: स्वस्थ आयु के लिए योग थीम के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Sat, 20 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
yog divas in naya school
राजकीय माध्यमिक पाठशाला नाया में योग करते छात्र। स्रोत संगठन
स्वस्थ आयु के लिए योग थीम के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, युवाओं ने लिया संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई/रोनहाट (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आदर्श युवा विकास नवयुवक मंडल लाणी (नाया) ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला, नाया में एक भव्य योग जागरूकता एवं स्वास्थ्य संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग को केंद्र में रखते हुए आयोजित कार्यक्रम में युवाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामूहिक योगाभ्यास सत्र रहा, जिसमें लगभग 70 प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया। इस दौरान प्रतिभागियों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मंडल के युवा सलाहकार प्रकाश चौहान ने उपस्थित लोगों को विभिन्न आसनों और उनके स्वास्थ्य लाभों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की वह अमूल्य धरोहर है, जो मनुष्य को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से सशक्त बनाती है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान धर्म सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने मंडल के इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि योग तनावमुक्त और निरोग जीवन जीने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर मंडल द्वारा विद्यार्थियों को लेखन सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष दौलत राम, वरिष्ठ सलाहकार राजू झेल्टा, युवा सदस्य सुनील कुमार, दिनेश कुमार, पंचायत वार्ड सदस्य रमेश चंद स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed