फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   yog day celebrated in sirmaurpeople done yoga in chuddhaar choti

भारी कंपकंपी के बीच सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी पर योग

Tue, 21 Jun 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
yog day celebrated in sirmaurpeople done yoga in  chuddhaar  choti
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पांवटा नगर परिषद खेल मैदान में योग करते शहरवासी। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिला सिरमौर में जगह-जगह कार्यक्रम हुए। चूड़धार चोटी पर भी आयुष विभाग के सौजन्य से श्रद्धालुओं ने भारी कंपकंपी के बीच योग क्रियाएं सीखीं। चूड़धार में 70 श्रद्घालुओं को आयुष विभाग के प्रशिक्षकों ने कई योगासन कराए।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कार्यक्रम नाहन के चौगान मैदान में हुआ जिसमें ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि विधायक डॉ. राजीव बिंदल विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने योग शिक्षकों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम और पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन वास करता है। शरीर स्वस्थ रखने के लिए लोग कुछ समय निकाल कर योग अवश्य करें ताकि वह स्वस्थ और सुखी जीवन व्यतीत कर सकें। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने एक साथ योग की विभिन्न क्रियाएं कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन कोर्ट कांप्लेक्स में भी योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके चौधरी उपस्थित रहे। योग कार्यक्रम में सभी न्यायिक अधिकारी, बार एसोसिएशन नाहन के सदस्य और अदालत का स्टाफ मौजूद रहा।
.....
रेणुकाजी के शुद्ध वातावरण और प्रकृति की गोद में योग क्रियाएं
ददाहू (सिरमौर)। मंगलवार को रेणुकाजी तीर्थ के ऐतिहासिक परशुराम ताल के समीप अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयुष विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के साथी योग की विभिन्न क्रियाओं को अपनाया।
इससे पूर्व महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने दीप प्रज्वलित करके योग दिवस का शुभारंभ किया। रेणुकाजी के शुद्ध वातावरण और प्रकृति की गोद में आयोजित की गई योग क्रियाओं को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। रेणुका पहुंचे कुछ पर्यटक परिवार भी इस योग का हिस्सा बने। इस मौके पर डीएफओ रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर, कार्यवाहक नायब तहसीलदार निहाल सिंह कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में एनसीसी और एनएसएस के बच्चों ने योग की साधना की।
.....
चूड़धार चोटी पर किया योग
नौहराधार (सिरमौर)। जिला आयुर्वेद विभाग की ओर से चूड़धार चोटी पर भी योगाभ्यास शिविर आयोजित किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजन सिंह के निर्देशानुसार आयुष विभाग के कर्मचारियों की टीम ने योग शिविर में चूड़धार में समस्त श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आयुष विभाग केंद्र कर्मचारियों ने आयुष विभाग द्वारा जारी योगा के दिशा निर्देशानुसार सबसे पहले योगासन में ग्रीवा चालन संचालन, भुजा चालन, पद चालन आदि क्रियाएं करवाई गईं। इसके बाद सूर्य नमस्कार की 12 विधियां सिखाई गईं। वहीं, वज्रासन, मंडूकासन, गोमुखासन, अर्ध चक्रासन आदि क्रियाएं भी आयोजित की गईं।
गौरतलब हो कि प्रशासन और चूड़ेश्वर सेवा समिति को 20 जून को उत्तराखंड से हजारों लोगों के आने की सूचना दी गई थी। साथ ही खराब मौसम की भी चेतावनी जारी की गई थी। ऐसी विकट परिस्थितियों में भी जिला सिरमौर आयुष विभाग के कर्मचारी राजेश ठाकुर, संदीप, विनय कुमार और अंगराज चूड़धार योग करवाने पहुंचे जहां 70 लोगों को योग करवाया गया।
........
अपनी दिनचर्या में योग को नियमित रुप से शामिल करें : विवेक महाजन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मंगलवार को पांवटा नगर परिषद खेल मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित हुआ। पतंजलि योग समिति के सौजन्य से कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसडीएम पांवटा विवेक महाजन ने कहा कि नियमित रुप से योग को दिनचर्या में शामिल करने से शरीर निरोग रहेगा। योग मानसिक व शारीरिक रुप से मजबूत बनाता है। द स्कॉलर्स होम स्कूल जामनीवाला में भी आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इसके अलावा नघेता स्कूल में भी योग शिविर आयोजित किए गए।

योग दिवस पर नघेता स्कूल में योग क्रियाएं करते विद्यार्थी। संवाद

योग दिवस पर नघेता स्कूल में योग क्रियाएं करते विद्यार्थी। संवाद- फोटो : NAHAN

चूड़धार में आयुष विभाग की ओर से लगाए शिविर में योग करते लोग। संवाद

चूड़धार में आयुष विभाग की ओर से लगाए शिविर में योग करते लोग। संवाद- फोटो : NAHAN

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भारापुर की ओर से रामपुर भारापुर में आयोजित योग दिवस पर योगा क?

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भारापुर की ओर से रामपुर भारापुर में आयोजित योग दिवस पर योगा क?- फोटो : NAHAN

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग में योग करते विद्यार्थी। संवाद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग में योग करते विद्यार्थी। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed