फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   yamuna van vihaar beautification

Sirmour News: यमुना वन विहार पार्क के सौंदर्यीकरण को लगने लगा ग्रहण

Sun, 26 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
yamuna van vihaar beautification
हिमाचल-उत्तराखंड राज्य सीमा पर स्थित यमुना वन विहार पार्क पांवटा साहिब में रखरखाव के अभाव में प
रखरखाव के अभाव में पार्क में सूखने लगे पौधे, सिंचाई के साथ बेहतर सफाई की भी जरूरत
विज्ञापन


सुबह-शाम रहती है लोगों की भीड़, लेकिन जुलाई 2024 को खुले कैफेटेरिया की सुविधा भी अब हुई बंद

सुरेश तोमर

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल और उत्तराखंड सीमा पर यमुना नदी के किनारे वन विभाग ने वर्ष 2022 में यमुना वन विहार पार्क का विकास किया। नदी के किनारे गंदगी वाले डंंपिंग यार्ड-बंजर भूमि को काफी मेहनत कर वन विभाग ने एक बेहतरीन पार्क का रूप दिया। इसमें सैकड़ों पौधे रोपे गए हैं। पर्यटकों और यात्रियों की सुविधा के लिए कैफेटेरिया की सुविधा शुरू की गई, लेकिन इस पार्क के सौंदर्यीकरण को ग्रहण लगना शुरू हो गया है। माली और रखरखाव के लिए कोई तैनात नहीं है। इसके चलते फूलों-पौधों की सिंचाई और देखभाल नहीं होने से ये मुरझाने लगे हैं। सफाई का भी अभाव नजर आने लगा है। समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो पार्क और बदहाल हो जाएगा। बता दें कि वर्ष 2022 में वन विभाग ने कड़ी मेहनत करके शहर में एक रमणीक पार्क तैयार करवाया है।
यमुना वन विहार पार्क चार वर्षों से स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए सुबह-शाम टहलने का मनोरंजक व दर्शनीय स्थल बन चुका है। बंजर भूमि और डंपिंग यार्ड पांवटा साहिब वार्ड-7 में स्थित है। स्थानीय निवासी अश्वनी शर्मा, वेद प्रकाश, राहुल शर्मा, मनोज चौहान, स्वाति व अर्पणा ने बताया कि ये शहर का एक शांत और अच्छी तरह से प्रतिबंधित सार्वजनिक पार्क है।
विज्ञापन

पार्क की हरियाली, खुले रास्तों, पगडंडी-पाथ और बैठने की अन्य जगह पर वन विभाग ने बेंच बनाए हैं। बेहतरीन सेल्फी प्वाइंट भी हैं। सबके लिए शहर के साथ एक आरामदायक स्थान है, लेकिन पिछले कुछ समय से पार्क की दशा बिगड़ने लगी है। अब पार्क में मिल रही कैफेटेरिया की सुविधा तक भी बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरओ पांवटा साहिब सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि स्टाफ की कमी से दिक्कतें आ रही हैं। हिमाचल-उत्तराखंड राज्य सीमा पर स्थित यमुना वन विहार पार्क पांवटा साहिब में कैफेटेरिया बंद हो गया है। स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाएं सौंदर्यीकरण व देखरेख को लेकर वन विभाग के साथ मिल कर कार्य कर सकती हैं। संवाद

हिमाचल-उत्तराखंड राज्य सीमा पर स्थित यमुना वन विहार पार्क पांवटा साहिब में रखरखाव के अभाव में प

हिमाचल-उत्तराखंड राज्य सीमा पर स्थित यमुना वन विहार पार्क पांवटा साहिब में रखरखाव के अभाव में प

हिमाचल-उत्तराखंड राज्य सीमा पर स्थित यमुना वन विहार पार्क पांवटा साहिब में रखरखाव के अभाव में प

हिमाचल-उत्तराखंड राज्य सीमा पर स्थित यमुना वन विहार पार्क पांवटा साहिब में रखरखाव के अभाव में प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed