{"_id":"6a5e103673ccfbcdc007c848","slug":"wrong-parling-making-problem-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-183876-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग से पांवटा शहर में रोज लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग से पांवटा शहर में रोज लग रहा जाम
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय के ठीक सामने संपर्क मार्ग पर अवैध पार्किंग से लग रहे जाम। संवाद
कोर्ट-पीडब्ल्यूडी मार्ग और नगर परिषद कार्यालय के बाहर सबसे अधिक परेशानी
नो पार्किंग क्षेत्र में भी खड़े हो रहे वाहन, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब शहर में सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए जाने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्य मार्गों पर रोजाना जाम लगने से आम लोगों के साथ-साथ गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से नो पार्किंग नियमों का सख्ती से पालन करवाने की मांग की है।
शहर में कोर्ट से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विश्राम गृह को जाने वाला मार्ग सबसे अधिक प्रभावित है। यह शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े होने से एक समय में केवल एक ही वाहन निकल पाता है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में यहां लंबा जाम लग जाता है, जिससे लोगों को 15 से 20 मिनट तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
नगर परिषद कार्यालय के सामने भी दोनों ओर वाहनों की पार्किंग आम बात हो गई है। यहां नो पार्किंग के बोर्ड लगे होने के बावजूद चालक नियमों की अनदेखी कर वाहन खड़े कर देते हैं। इससे पैदल राहगीरों, दुकानदारों और कार्यालय आने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने मांग की है कि चिह्नित नो पार्किंग क्षेत्रों में नियमित अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाए, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके।
पुलिस उपाधीक्षक मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि यातायात पुलिस की टीम लगातार गश्त कर रही है। समय-समय पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए जा रहे हैं।-- -- -- -
विज्ञापन
नो पार्किंग क्षेत्र में भी खड़े हो रहे वाहन, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब शहर में सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए जाने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्य मार्गों पर रोजाना जाम लगने से आम लोगों के साथ-साथ गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से नो पार्किंग नियमों का सख्ती से पालन करवाने की मांग की है।
शहर में कोर्ट से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विश्राम गृह को जाने वाला मार्ग सबसे अधिक प्रभावित है। यह शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े होने से एक समय में केवल एक ही वाहन निकल पाता है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में यहां लंबा जाम लग जाता है, जिससे लोगों को 15 से 20 मिनट तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय के सामने भी दोनों ओर वाहनों की पार्किंग आम बात हो गई है। यहां नो पार्किंग के बोर्ड लगे होने के बावजूद चालक नियमों की अनदेखी कर वाहन खड़े कर देते हैं। इससे पैदल राहगीरों, दुकानदारों और कार्यालय आने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने मांग की है कि चिह्नित नो पार्किंग क्षेत्रों में नियमित अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाए, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके।
पुलिस उपाधीक्षक मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि यातायात पुलिस की टीम लगातार गश्त कर रही है। समय-समय पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए जा रहे हैं।