फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   world ojon divas celebrated in ponta college

Sirmour News: ओजोन परत सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ ठोस कदम जरूरी

Mon, 16 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
world ojon divas celebrated in ponta college
भूगोल विभाग द्वारा विश्व ओजोन दिवस पर आयोजित कार्यक्रमके दौरान विद्यार्थीगण कॉलेज प्राचार्य व
ओजोन परत सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ ठोस कदम जरूरी
विज्ञापन

विश्व ओजोन दिवस पर पांवटा कॉलेज के भूगोल विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित
स्टाफ और विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण जागरुकता का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब कॉलेज के भूगोल विभाग ने विश्व ओजोन दिवस-2024 को एक विशेष और प्रेरणादायक कार्यक्रम के साथ मनाया। इस वर्ष की थीम जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाना... पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षाप्रद गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विभव शुक्ला की ओर से की गई। अपने संबोधन में प्राचार्य ने ओजोन परत की सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने इस आयोजन के महत्व और विद्यार्थियों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष विम्मी रानी ने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत करवाना और उनके बीच जलवायु परिवर्तन के खिलाफ ठोस कदम उठाने के लिए जागरुकता फैलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के वक्ता प्रो. संदीप शर्मा के साथ-साथ डॉ. ऋतु पंत, प्रो. सुलक्षणा शर्मा, प्रो. धनमंती, और डॉ. जाहिद मलिक ने भी अपने विचार साझा किए। इन विशेषज्ञों ने ओजोन परत और जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर गहराई से चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोतरी में एंजल और आर्यन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में एमए-प्रथम की छात्रा वंदना ने प्रथम स्थान, बीए फाइनल के हरीश ने दूसरा स्थान पर प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं में अनेक छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह के लिए सराहा गया।

इस विशेष दिन के आयोजन ने न केवल छात्रों में पर्यावरणीय जागरुकता बढ़ाई बल्कि उन्हें जलवायु परिवर्तन के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के लिए प्रेरित भी किया। पांवटा साहिब कॉलेज के स्टाफ व विद्यार्थियों ने इस अवसर पर ओजोन व पर्यावरण संरक्षण जागरुकता का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण के दिशा में अपने योगदान को बढ़ाते रहेंगे।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed