{"_id":"66ba0d240a70c2108e0f9e5e","slug":"world-elephant-day-celebrated-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-130153-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों के संरक्षण को सामुदायिक प्रयास और जागरुकता जरूरी : ऐश्वर्य राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों के संरक्षण को सामुदायिक प्रयास और जागरुकता जरूरी : ऐश्वर्य राज
विज्ञापन
विश्व हाथी दिवस समारोह पांवटा साहिब के बाता मंडी स्कूल मेकार्यक्रम आयोजित: संवाद
हाथियों के संरक्षण को सामुदायिक प्रयास और जागरुकता जरूरी : ऐश्वर्य राज
हाथी प्रश्नोत्तरी में चंद्रशेखर प्रथम और विपाशा को मिला द्वितीय पुरस्कार
पांवटा साहिब के बातामंडी स्कूल में मनाया विश्व हाथी दिवस समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रोजेक्ट एलिफेंट एंड टाइगर इस साल हिमाचल प्रदेश में पहली बार आधिकारिक तौर पर लाँच किया गया है। विश्व हाथी दिवस के चलते सोमवार को पहली बार प्रोजेक्ट एलीफेंट के तहत पांवटा साहिब में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूली बच्चों की प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों व स्टाफ को हाथियों के साथ संघर्ष, जागरुकता व बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्य राज ने कहा कि हाथियों के संरक्षण को सामुदायिक प्रयास एवं जागरुकता जरूरी है। देश में जंगलों की कटान से हाथियों के आवास छिन जाते हैं। हाथियों की घटती आबादी पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक है। ऐसे में इनको बचाने के लिए हर वर्ष 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता रहा है। विभाग ने परियोजना हाथी कार्यान्वयन के अन्य घटकों के बीच प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (पायलट आधार पर), कैमरा ट्रैप, साउंड गन, सुरक्षा उपकरण और फील्ड स्टाफ के लिए वर्दी भी खरीदी है।
सोमवार को बातामंडी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में इस खास दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान माजरा रेंज और गिरिनगर रेंज में बैनर और पोस्टर के साथ स्कूल उत्सव और प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्कूलों को मानव-हाथी संघर्ष में क्या करें और क्या न करें के संबंध में ब्रोशर बोर्ड भी दिए गए। बातामंडी में आयोजित हाथी प्रश्नोत्तरी में चंद्रशेखर ने प्रथम व बिपाशा ने दूसरे स्थान पर रहते हुए पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने हाथियों की सुरक्षा और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी लिया। इसी प्रकार, पांवटा रेंज के फील्ड स्टाफ द्वारा भी कन्या स्कूल की छात्राओं के साथ हाथी जागरूकता को लेकर यमुना रिवरफ्रंट पांवटा साहिब में विश्व हाथी दिवस को मनाया।
विज्ञापन
संवाद
...