फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   world blood donation day

Sirmour News: रक्तदान से 88 फीसदी कम हो जाता है हार्ट अटैक का खतरा

Sat, 14 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
world blood donation day
विश्व रक्तदान दिवस पर मेडिकल कॉलेज और मोगीनंद में हुए जागरुकता कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। विश्व रक्तदान दिवस पर मेडिकल कॉलेज नाहन और मोगीनंद में जागरुकता कार्यक्रम हुए। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से मोगीनंद में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने की। बीएमओ ने बताया कि रक्तदान महादान है। रक्दान करके हम जहां किसी जरुरतमंद की जिंदगी बचाने में योगदान देते हैं, वहीं रक्तदान करने से हार्ट अटैक का खतरा भी 88 फीसदी कम हो जाता है। स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने बताया कि शरीर पर टैटू बनाने के एक वर्ष बाद रक्तदान कर सकते हैं। कार्यक्रम में 95 के करीब लोगों को रक्तदान के बारे में जागरूक किया गया। उधर, माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की बीएससी नर्सिंग और जीएनएम नर्सिंग प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं ने मेडिकल कॉलेज नाहन में नाटक के माध्यम से लोगों को रक्तदान के बारे में जागरूक किया। स्लोगन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर चेयरमैन अनिल जैन, प्राचार्या रिजि गिवरगीज ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed