{"_id":"6ae087dd52da2ffb6b09a45d","slug":"workshop-on-math-tips-nahan-news-c-177-1-ssml1030-192651-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गणित को रोचक बनाने की तकनीकों पर शिक्षकों ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गणित को रोचक बनाने की तकनीकों पर शिक्षकों ने किया मंथन
विज्ञापन
द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई की दो दिवसीय कार्यशाला
वैदिक गणित, बीजगणित और ज्यामिति के सरल तरीकों का दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल, पांवटा साहिब में सीबीएसई की ओर से गणित शिक्षकों के लिए आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का समापन हुआ। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप गणित को सरल, रोचक और गतिविधि-आधारित तरीके से पढ़ाने की तकनीकों पर मंथन किया गया।
कार्यशाला में पांवटा साहिब, नाहन, माजरा और राजबन के विभिन्न विद्यालयों के गणित शिक्षकों ने भाग लिया। सीबीएसई प्रमाणित रिसोर्स पर्सन और वैदिक गणित विशेषज्ञ जतिंदर सिंह, कुरुक्षेत्र तथा अकाल अकादमी, बड़ू साहिब के अकादमिक फैसिलिटेटर जरनैल सिंह ने वैदिक गणित, बीजगणित और ज्यामिति को सरल तरीके से पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया।
विद्यालय के निदेशक ललित शर्मा, निदेशक शैक्षणिक अंजू अरोड़ा और प्रधानाचार्या ममता सैनी ने कहा कि शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जरूरी है। ऐसी कार्यशालाओं से गणित के प्रति विद्यार्थियों का डर दूर करने और विषय को अधिक रोचक बनाने में मदद मिलती है।-- -
विज्ञापन
विज्ञापन
वैदिक गणित, बीजगणित और ज्यामिति के सरल तरीकों का दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल, पांवटा साहिब में सीबीएसई की ओर से गणित शिक्षकों के लिए आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का समापन हुआ। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप गणित को सरल, रोचक और गतिविधि-आधारित तरीके से पढ़ाने की तकनीकों पर मंथन किया गया।
कार्यशाला में पांवटा साहिब, नाहन, माजरा और राजबन के विभिन्न विद्यालयों के गणित शिक्षकों ने भाग लिया। सीबीएसई प्रमाणित रिसोर्स पर्सन और वैदिक गणित विशेषज्ञ जतिंदर सिंह, कुरुक्षेत्र तथा अकाल अकादमी, बड़ू साहिब के अकादमिक फैसिलिटेटर जरनैल सिंह ने वैदिक गणित, बीजगणित और ज्यामिति को सरल तरीके से पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विद्यालय के निदेशक ललित शर्मा, निदेशक शैक्षणिक अंजू अरोड़ा और प्रधानाचार्या ममता सैनी ने कहा कि शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जरूरी है। ऐसी कार्यशालाओं से गणित के प्रति विद्यार्थियों का डर दूर करने और विषय को अधिक रोचक बनाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन