फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   workshop on aapdha

Sirmour News: औद्योगिक आपदा से निपटने के लिए किए जाने वाले कार्यों पर डाला प्रकाश

Tue, 25 Jun 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
workshop on aapdha
नाहन में औद्योगिक आपदा प्रबंधन पर हुई कार्यशाला की अध्यक्षता करते अतिरिक्त उपायुक्त। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

औद्योगिक आपदा से निपटने के लिए किए जाने वाले कार्यों पर डाला प्रकाश
नाहन में औद्योगिक आपदा एवं आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला हुई आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर ने उद्योगों में होने वाली आपदाओं से निपटने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा ने की। इसमें जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों, उद्योगपतियों व स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
एलआर वर्मा ने कहा कि जिले में कालाअंब क्षेत्र आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील हैं क्योंकि यहां रसायनों, ज्वलनशील और हवा में फैलने वाले रसायनिक उत्पादों का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन उद्योगों में आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने औद्योगिक आपदा प्रबंधन योजना तैयार की है। सभी उद्योगों में आपदा से निपटने की कार्य योजना भी जरूर बनी होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य है कि आपदा के लिए बनाई गई रिस्पॉन्स टीमों को अपने-अपने कार्य की संपूर्ण जानकारी हो और संचार स्थापित करने और प्रतिक्रिया में लगने वाले समय को न्यूनतम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में डूइर्स, गैर सरकारी संस्था शिमला की कार्यक्रम प्रबंधक और इस कार्यशाला की प्रवक्ता अनुराधा भारद्वाज ने औद्योगिक आपदा से निपटने के लिए किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस मौके पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर राजन शर्मा, सहायक आयुक्त सिरमौर गौरव महाजन समेत अन्य अधिकारी व लोग मौजूद रहे।
--संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed