{"_id":"677bc33ef9448fc8a60a98c7","slug":"workshop-in-diet-nahan-news-c-177-1-ssml1028-140549-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में शिक्षकों को प्रौद्योगिकी संवर्धन पर किया जा रहा पारंगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में शिक्षकों को प्रौद्योगिकी संवर्धन पर किया जा रहा पारंगत
विज्ञापन
नाहन में शिक्षकों को प्रौद्योगिकी संवर्धन पर किया जा रहा पारंगत
डाइट नाहन में कला, ओटी और एलटी शिक्षकों की कार्यशाला शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में दूसरे चरण की तकनीकी संवर्धन की पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का शुभारंभ संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. आईडी राही ने किया। उन्होंने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
संस्थान के वित्त अनुभाग अधिकारी अरुण शर्मा ने मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक राजेश शर्मा, नागेंद्र ठाकुर, ओंकार शर्मा उपस्थित रहे। कार्यशाला समन्वयक संतराम शर्मा ने बताया कि इन कार्यशालाओं का उद्देश्य विद्यालयों में प्रौद्योगिकी संवर्धन कायम करना है। इसमें तीन शिक्षा खंडों ददाहू, सराहां और नौहराधार से भाषा अध्यापक (एलटी), कला अध्यापक (डीएम) और शास्त्री (ओटी) बुलाए गए हैं।
उनको प्रौद्योगिकी संवर्धन की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस कार्यशाला के माध्यम से एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल, एक्सेल शीट, गूगल सीट, यू डाइस कोड, ड्राफ्टिंग और कयाल तकनीक के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
इस कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में सुरेंद्र शर्मा प्रवक्ता आईपी जमटा, डॉ. नम्रता प्रवक्ता डाइट, प्रवीण कुमार सराहा और डॉ. मुकेश सुरला से है जो कि इन पांच दिनों में अध्यापकों को तकनीकी संवर्धन के विषय में विस्तृत जानकारी देंगे। इस पांच दिवसीय कार्यशाला में लगभग 70 अध्यापकों ने भाग लिया है।
-- -संवाद