{"_id":"6a2a988f95d60f1b570e0791","slug":"workshop-for-students-nahan-news-c-177-1-nhn1002-180703-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रंगमंच कार्यशाला में निखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रंगमंच कार्यशाला में निखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति देकर दिखाया हुनर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्था स्टेपको की ओर से गुरुकृपा विद्या निकेतन म्यांमार पापड़ी में आयोजित तीन दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में विद्यालय के लगभग 30 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अभिनय और रंगमंच की बारीकियां सीखीं। कार्यशाला का संचालन एवं प्रशिक्षण स्टेपको के प्रशिक्षक मोनू यादव ने किया।
तीन दिनों तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अभिनय, अभिव्यक्ति, शारीरिक गतिविधियों, वाचन कला तथा रंगमंच की मूलभूत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने एक नाट्य प्रस्तुति भी तैयार की, जिसमें उन्होंने सीखे गए कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। स्टेपको के अध्यक्ष रजित सिंह कंवर ने बताया कि संस्था का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में रंगमंच के महत्व को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इसकी भूमिका को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि रंगमंच बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और संवाद कौशल विकसित करने का सशक्त माध्यम है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।