फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Work on de-addiction center underway: Musafir

नशामुक्ति केंद्र का काम प्रगति पर : मुसाफिर

Sat, 22 Aug 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Work on de-addiction center underway: Musafir
पच्छाद कांग्रेस मंडल नारग जोन की बैठक में सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद कांग्रेस मंडल के नारग जोन की विशेष बैठक शनिवार को नारग में हुई। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीआर मुसाफिर ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कुछ समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।
मुसाफिर ने कोटला बड़ोग में निर्माणाधीन नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि केंद्र के निर्माण के लिए करीब 60 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से 20 करोड़ रुपये की राशि जारी हो चुकी है। केंद्र का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। मुसाफिर ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

मुसाफिर ने भाजपा पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी रोष जताया और राष्ट्रगान के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। बैठक में क्षेत्र के कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर इंदिरा कश्यप, सदानंद, कर्ण सिंह, विनोद, गोपाल, शरण दत्त, नीमा देवी, अरुण ठाकुर, हरदेव, बिमला देवी, सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed