फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Work in Patwarkhanas and Tehsils affected on the third day as well

Sirmour News: पटरवारखानों, तहसीलों में तीसरे दिन भी काम प्रभावित

Thu, 27 Feb 2025 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Work in Patwarkhanas and Tehsils affected on the third day as well
हिमाचली, आय, कृषक, ईडब्लूएस प्रमाणपत्र, रजिस्ट्रियां, इंतकाल के नहीं हुए काम
विज्ञापन

तहसीलदार पांवटा और कमरऊ ने खारिज किया सामूहिक अवकाश पत्र
काम पर लौटने की दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नाराज पटवारी और कानूनगो तीसरे दिन भी सामूहिक अवकाश पर रहे। इसके चलते लोगों के प्रमाण पत्रों, रजिस्ट्री और इंतकाल समेत कार्य प्रभावित रहे। तहसीलदार पांवटा साहिब एवं कमरऊ ने पटवारियों और कानूनगो के सामूहिक अवकाश को खारिज कर दिया है। सभी को काम पर लौटने की हिदायत दी है।
राजस्व विभाग के सभी नायब तहसीलदार, कानूनगो, पटवारियों को स्टेट कैडर में डालने के अधिसूचना जारी होने के बाद संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी एवं कानूनगो नाराज हैं। विरोध स्वरूप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश सरकार के स्टेट कैडर अधिसूचना जारी होने के बाद पटवारियों और कानूनगो ने 25 और 27 फरवरी को दो दिन की मास कैजुअल लीव (सामूहिक अवकाश) पर जाने का फैसला लिया है। 26 फरवरी को सरकारी छुट्टीथी। इसके चलते तीसरे दिन भी पांवटा साहिब तथा कमरऊ तहसील में लोगों के हिमाचली प्रमाण, आय प्रमाण पत्र, कृषक प्रमाण पत्र और ईडब्लूएस आदि प्रमाण पत्र नहीं बने। यही नहीं लोगों की रजिस्ट्रियां, इंतकाल और लोन से संबंधित कार्य भी प्रभावित रहे। प्रदेश भर में चल रही ई केवाईसी की प्रक्रिया भी ठप रही। अब अगर कलम छोड़ हड़ताल शुरु होती है तो ये कार्य और भी ज्यादा प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा साहिब व गिरिपार क्षेत्र निवासी सुनील चौधरी, रजनीश चौहान, मोहम्मद, अमीर, भरत राणा, दिनेश शर्मा, भरत सिंह, अतर सिंगटा, रमेश चौहान व सुरेंद्र चौहान ने सरकार से समस्या का हल निकालने की मांग की।पटवारी और कानूनगो के पेन डाउन स्ट्राइक पर चले जाने से आने वाले दिनों में लोगों की परेशानी और बढ़ने वाली है।

तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा और कार्यकारी तहसीलदार कमरऊ ओपी ठाकुर ने बताया कि वीरवार को आम जनता का काम प्रभावित रहे। पटवारियों और कानूनगो की सामूहिक अवकाश की अर्जी को खारिज कर दिया है। सभी को कार्य पर लौटने की हिदायत दी गई है। अगर ऐसा नहीं किया तो नियमानुसार कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed