{"_id":"68f0df7b51d1a0e1890e2e21","slug":"work-for-a-drug-free-society-arun-chauhan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-162605-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्त समाज के लिए काम करें : अरुण चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्त समाज के लिए काम करें : अरुण चौहान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भाजयुमो नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए कार्य करेगी। एक बेहतर समाज का निर्माण ही संगठन का मुख्य लक्ष्य रहेगा। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा सिरमौर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरुण चौहान समरान ने नाहन में प्रेस वार्ता में कही।
उन्होंने नियुक्ति के लिए संगठन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने एक किसान परिवार के बेटे को जिला अध्यक्ष के रूप में आगे बढ़ने का अवसर दिया है। अरुण चौहान ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, किसानों के हितों की रक्षा और समाज को नशा मुक्त बनाने का अभियान प्रमुख रहेगा।
उन्होंने युवाओं को रोजगार देने के वादे पूरे न करने पर प्रदेश सरकार की भी आलोचना की। कांग्रेस ने सत्ता में आने पर लाखों नौकरियों और पक्की नौकरी देने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। सरकार पक्की नौकरियों की जगह अस्थायी नियुक्तियों पर ही जोर दे रही है। इस मौके पर पूर्व महामंत्री अश्वनी कुंडलस, जिला सचिव विक्की पंवार, नाहन मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, कटासन मंडल अध्यक्ष हिमांशु कुंडलस, कपिल धीमान और विक्रम उपस्थित रहे।