फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   women jagrukta program in jamli village

Sirmour News: जामली में महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता की दी जानकारी

Sat, 20 Sep 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
women jagrukta program in jamli village
पद्मावती नर्सिंग कालेज की छात्राएं जामली गांव में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के साथ। स
माता पद्मावती काॅलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने नाट्य मंचन कर किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्राओं की ओर से शनिवार को जामली गांव में महिलाओं को जागरूक किया गया।

‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान‘ के तहत समुदाय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने एक शिक्षाप्रद नाट्य मंचन प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, प्रजनन स्वास्थ्य और संतुलित पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।


स्किट के माध्यम से छात्राओं ने यह संदेश दिया कि यदि महिला स्वस्थ रहेगी तो पूरा परिवार और समाज सशक्त बनेगा। छात्राओं ने महिलाओं को यह भी बताया कि स्वच्छता और पौष्टिक आहार से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। अभियान में क्षेत्र की करीब 30 महिलाओं ने भाग लिया। उपस्थित महिलाओं ने छात्राओं की ओर से दी गई जानकारियों को बड़े ध्यान से सुना और इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन


कॉलेज के चेयरमैन अनिल जैन, सचिव सचिन जैन तथा कॉलेज की प्राचार्या रिजी गीवर्गीस ने छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed