फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Women can bring positive change in society: Pratibha

समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं महिलाएं : प्रतिभा

Sun, 28 Dec 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Women can bring positive change in society: Pratibha
सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। सरस्वती विद्या मंदिर पांवटा साहिब के खेल मैदान में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीनाक्षी चौहान थीं, जबकि विशिष्ट अतिथि और वक्ता प्रतिभा पांडे, सुमन बहन और सीमा चौहान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की संयोजिका कृष्णा देवी, आरती पराशर और सह संयोजिका कविता चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता प्रतिभा पांडे ने नारी के सात गुण कीर्ति, श्रीवाक्, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा पर प्रकाश डाला और कहा कि इन शक्तियों को आत्मसात कर महिलाएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं।
विज्ञापन

मीनाक्षी चौहान ने महिलाओं को अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचानने और समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित और सशक्त नारी ही उन्नत समाज की आधारशिला है। इसके अलावा सुमन गुप्ता और सीमा चौहान ने कुलुम्भ प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण में हमारी जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मकुमारी आश्रम बद्रीपुर से बतौर आध्यात्मिक वक्ता सुमन बहन ने कहा कि एक समय देश में नारियों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे नारी आगे बढ़ी। देश के प्राचीन गौरवशाली इतिहास, राष्ट्र की उन्नति, वर्तमान परिस्थितियों और चुनौतियों के समाधान में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि समृद्ध भारत के लिए इन मातृ शक्तियों को जागृत करना अनिवार्य है।
इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णा धीमान, कविता चौहान, शिवानी वर्मा, नेहा, पारूल, शिक्षिकाएं और नगर की गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मातृशक्ति और धर्म-संस्कृति से जुड़े सवाल पूछे गए। सही उत्तर देने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

एसवीएम प्रधानाचार्य संतन नेगी ने बताया कि सप्त शक्ति संगम के दौरान विभिन्न संस्थानों और महिला संगठनों द्वारा तैयार सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने प्रदर्शनी में मौजूद सामान की खरीददारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed