फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   woman specialist lady doctor join in rajgargh hospital in first time

Sirmour News: सिविल अस्पताल राजगढ़ में पहली बार स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती

Mon, 09 Oct 2023 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
woman specialist lady doctor join in rajgargh hospital in first time
राजगढ़ अस्पताल में सेवाएं देतीं स्री रोग विशेषज्ञ डा. नीतिका शर्मा। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

सिविल अस्पताल राजगढ़ में पहली बार स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती

गर्भवती महिलाओं को नहीं काटने पड़ेंगे सोलन-शिमला के चक्कर

गायनी विशेषज्ञ डाॅ. नीतिका शर्मा ने संभाला पदभार, लोगों में खुशी

वेद प्रकाश ठाकुर

राजगढ़ (सिरमौर)। नागरिक अस्पताल राजगढ़ में पहली बार स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई है। लिहाजा, अब गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य जांच के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन और आईजीएमसी शिमला के चक्कर काटने से निजात मिल जाएगी।

दरअसल, राजगढ़ अस्पताल में आज तक स्त्री रोग की विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो सकी थी। ऐसे में मरीजों को साथ लगते अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ता था। एक नगर पंचायत और 33 पंचायतों वाले राजगढ़ विकास खंड के अलावा रेणुकाजी विस क्षेत्र और जिला शिमला की कई पंचायतों के लिए भी राजगढ़ अस्पताल केंद्र बिंदू है।
विज्ञापन


नागरिक चिकित्सालय राजगढ़ में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग काफी समय से थी लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से क्षेत्र की महिलाओं को मीलों दूर जाने पर विवश होना पड़ता था। हाल ही में नागरिक चिकित्सालय राजगढ़ में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ. नीतिका शर्मा की नियुक्ति होने से महिला रोगियों को अपने रोगों का निदान घरद्वार पर मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती से उपमंडल राजगढ़ के साथ रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार, नौहराधार, संगड़ाह और जिला शिमला के कुपवी व पुलबाहल आदि क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सक की सुविधा मिल पाएगी।


इससे न केवल लोगों का केवल समय बचेगा, बल्कि सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क सेवा मिलने से आर्थिक लाभ भी होगा।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उपासना शर्मा ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति से महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी वृद्धि होगी।

राजगढ़ अस्पताल में सेवाएं देतीं स्री रोग विशेषज्ञ डा. नीतिका शर्मा। संवाद

राजगढ़ अस्पताल में सेवाएं देतीं स्री रोग विशेषज्ञ डा. नीतिका शर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed