Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   woman make sucide in ponta fall in yamuna river

Sirmour News: कहासुनी पर 25 वर्षीय महिला ने यमुना पुल से नदी में छलांग लगाकर की आत्महत्या

Wed, 07 Jan 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
woman make sucide in ponta fall in yamuna river
गंभीर हालत में महिला को लाया गया सिविल अस्पताल पांवटा
विज्ञापन

चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
दो और चार साल के मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। क्षेत्र में एक 25 वर्षीय महिला के पुल से नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस और आसपास के लोगों ने गंभीर अवस्था में महिला को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार एक महिला काजल (25) पत्नी कुलदीप सिंह निवासी पभार, तहसील कमरऊ काफी समय से अपने पति के साथ पांवटा साहिब के तारुवाला में रह रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काजल की किसी बात को लेकर अपने पति के साथ मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद वह तारुवाला से ऑटो में बैठकर पांवटा साहिब पहुंची। पुल पर चढ़कर यमुना नदी में छलांग लगा दी। महिला को छलांग लगाते पुल पर गुजर रहे कुछ लोगों ने देख लिया। लोगों ने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को घायल अवस्था सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि महिला के पास दो बेटे हैं। एक 4 साल का तथा दूसरा 2 साल बेटा का है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, अब छोटे बच्चों की परवरिश काे लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि एक महिला के पुल से छलांग लगा कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई होगी। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed