फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   woman from sirmaur died in mulana hospital hariyana

Sirmour News: हरियाणा के लिए जरूरी... सिरमौर की महिला की डेंगू से मौत

Fri, 13 Oct 2023 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
woman from sirmaur died in mulana hospital hariyana
37 वर्षीय महिला ने हरियाणा के मुलाना अस्पताल में दम तोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में डेंगू जानलेवा हो गया है। जिले की एक महिला की हरियाणा के मुलाना अस्पताल में मौत हो गई है। मृतक की पहचान रितु (37) पत्नी नरेंद्र शर्मा उर्फ लक्की निवासी वार्ड नंबर चार, तारूवाला (पांवटा साहिब) के तौर पर हुई है। जिले में डेंगू से दूसरे दिन यह दूसरी मौत है।
जानकारी के अनुसार रितु को तेज बुखार आने के बाद उसके परिजन देहरादून अस्पताल ले गए। यहां मरीज का टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। अस्पताल में उपचार के दौरान लगातार महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रबंधन ने उसे टर्सरी केयर यूनिट सुविधा वाले अस्पताल ले जाने की बात कही। लिहाजा, परिजन उसे हरियाणा के मुलाना अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पांवटा नगर परिषद के वार्ड-4 की पार्षद दीपा शर्मा व अश्वनी शर्मा ने बताया रितु शर्मा अपने पीछे पति व तीन बच्चे (दो बेटियांं व एक बेटा) छोड़ गई हैं। बता दें कि पांवटा साहिब के शिवा सनोग निवासी 26 वर्षीय युवक की भी बीते दिन डेंगू से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


लोगों को किया जा रहा लगातार जागरूक
पांवटा साहिब के तारूवाला निवासी महिला की हरियाणा के मुलाना अस्पताल में मौत हुई है। महिला को सिरमौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया था। महिला देहरादून अस्पताल में डेंगू पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद उसे मुलाना अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग डेंगू से निपटने के लिए गंभीर है। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. केएल भगत, बीएमओ राजपुर (पांवटा साहिब)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed