फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   woman are acheiving all target in life with home responsibility said dc

घर संभालने के साथ महिलाओं ने हासिल किए बड़े मुकाम : आरके गौतम

Wed, 09 Mar 2022 12:14 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
woman are acheiving all target  in life with home responsibility said dc
बद्रीपुर में महिला दिवस पर उपायुक्त सिरमौर के साथ सम्मानित महिलाएं। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के बद्रीपुर पंचायत घर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपायुक्त राम कुमार गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की ओर से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, परियोजना अधिकारी कल्याणी गुप्ता, एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन और उपायुक्त की धर्मपत्नी ज्योत्सना गौतम विशेष रुप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

उपायुक्त आरके गौतम ने कहा कि सशक्त समाज के लिए नारी का सशक्त होना नितांत आवश्यक है। महिलाओं ने घर संभालने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाकर बड़े मुकाम हासिल किए हैं। उपायुक्त ने लड़कियों को बेहतर शिक्षा दिलवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बेहतर कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह, अन्य महिला संगठनों को पुरस्कृत किया। इनमें पूजा, राधा, बबीता कौशल, नीलम शर्मा, गीता देवी, रीना, जसविंदर कौर, आशा, संतोष, सतबीर कौर, नीरु, कमलेश और पारवी समेत 75 से अधिक महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।
---
उत्कृष्ट कार्यों के लिए 24 महिलाएं सम्मानित
पांवटा साहिब(सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पांवटा साहिब के बातापुल लांबा रिजॉर्ट में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कार्य करने वाली 24 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इनमें ज्योतिष में हरलीन चौधरी, साहित्यकार शबनम शर्मा, युवा पत्रकार प्रीति चौहान, डॉ. नम्रता, संतोष, डॉ. जसपाल कौर, भूमिका, डॉ. हरपुनीत कौर, राधा गुप्ता, प्रथा गोयल, अलका गोयल, आभा शर्मा, धर्मी तोमर, सीमा जोशी, सुरेखा चौधरी, सविता, रंजना शर्मा, रणजीत कौर, आर्ची गर्ग, पुष्पा देवी, नूतन, अनिता, वीना व गुंजन कथूरिया आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कविता गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, वहीं एडीसी सिरमौर सोनाक्षी तोमर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
-----
जिस ओर महिलाएं चलती हैं उस ओर जमाना चलता है : रश्मिधर सूद
रोनहाट/शिलाई (सिरमौर)। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर शिलाई में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद और सिरमौर की जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्ययाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने कहा कि जिस ओर महिलाएं चलती हैं, जमाना उस ओर चलता है। उन्होंने बताया कि इसी क्षेत्र की किंकरी देवी ने पर्यावरण की रक्षा में पूरी दुनिया में महिला शक्ति का लोहा मनवाया है।
जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा शिवानी वर्मा ने बताया कि प्रदेश और देश की सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए उज्ज्वला, गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री एक बीघा योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना जैसे विभिन्न कार्यक्रम चलाए हैं। इनका लाभ महिलाओं को लेना चाहिए।

जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल ने सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ने उपस्थित सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।

बद्रीपुर में महिला दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उपायुक्त आरके गौतम व अ?

बद्रीपुर में महिला दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उपायुक्त आरके गौतम व अ?- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed