{"_id":"5ffde1578ebc3e2e691577d7","slug":"wine-nahan-news-sml357575148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की 120 बोतलों समेत एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब की 120 बोतलों समेत एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना पुलिस टीम ने अवैध शराब की खेप समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस नाके के दौरान कार की तलाशी ली गई। इस दौरान कार से 120 अवैध देसी शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। शराब से जुड़े कोई परमिट या जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियमों के तहत मामला दर्ज कर माजरा पुलिस टीम जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार माजरा थाना के एएसआई राजपा, मुख्य आरक्षी तेजिंद्र सिंह की टीम ने नाका लगाया था। इस दौरान अरावली जोहड़ों, बाईला से धौलाकुआं मार्ग पर एक कार पहुंची। पुलिस ने तलाशी के लिए कार को रुकवाया। कार को गोरखूवाला के सालवाला निवासी अंकुर चला रहे थे। कार की तलाशी के दौरान 10 पेटियां (120 बोतल/90,000 मिली) देशी शराब हिमाचल जब्त की गई। कार चालक शराब के बारे में कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद बिना अनुमति और जरूरी दस्तावेज के अवैध रुप से देशी शराब ले जाने के आरोप में अंकुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। अवैध शराब मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। माजरा थाना पुलिस टीम जांच में जुटी है।