फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Will have to wait for rain now, not likely till 14th

Sirmour News: सिरमौर के लोगों को अभी करना होगा बारिश का इंतजार, 14 तक नहीं कोई संभावना

Sat, 10 Dec 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Will have to wait for rain now, not likely till 14th
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के लोगों को अभी बारिश का और इंतजार करना पड़ेगा। 14 दिसंबर तक जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले चार दिन तक जिले भर में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। हालांकि अधिकांश स्थानों पर हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन दूर-दूर तक बारिश का कोई अनुमान नहीं हैं।
विज्ञापन

दरअसल, बारिश न होने की वजह से किसान भी प्रभावित हो रहे हैं। जिले में अधिकतर गेहूं व लहसुन की बिजाई की जा चुकी हैं। ऐसे में जिला में बहुत से स्थानों पर सिंचाई सुविधा न होने की वजह से किसान भी बारिश के लिए आसमान की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं। लिहाजा धौलाकुआं कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम सेवा केंद्र ने भी किसानों व पशुपालकों के लिए एडवाइजरी जारी कर कुछ उचित दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

केंद्र के मुताबिक सिरमौर जिला में 14 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। अधिकांश स्थानों पर हल्के बादल रहेंगे। जिला में वर्षा की संभावना नहीं है। हवा की गति 9-9.6 किलोमीटर/घंटा रहने का अनुमान हैं। जिला का अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। क्षेत्र की स्थिति को ध्यान में रखते हुए किसान अपने क्षेत्र के कृषि, बागवानी अधिकारी व पशु चिकित्सक या फिर कृषि विज्ञान केंद्र के संपर्क में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का ध्यान रखें किसान
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र धौलाकुआं के विषयवाद विशेषज्ञ डा. भीम पारिक ने जिले में मौसम परिवर्तनशील रहने की सूरत में किसानों को सलाह देते हुए कहा कि वे सभी फसलों की निराई गुड़ाई करें। भूखंड और खेत को झाड़ियों आदि से साफ-सुथरा रखें। इससे जड़ की वृद्धि में सुधार होता हैं और पानी की खपत भी बचती हैं। खेतों में नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग करें। यदि आवश्यक हा तो खेतों में सिंचाई और कवकनाशी, कीटनाशक या उर्वरक आदि का प्रयोग करें।

पशुओं को ठंड से बचाने के लिए करें ये उपाय
पशुपालकों को सलाह देते हुए डॉ. पारिक ने कहा कि तापमान में हो रहे निरंतर बदलाव को मद्देनजर रखते हुए अपने पशुओं के स्वास्थ्य की निगरानी करते रहें। वे अपने पशुओं को चटाई, पर्दे और बिस्तर सामग्री का उपयोग करके ठंड से बचाएं। पशुओं को कृमिनाशक नियमित अंतराल पर दें। पौष्टिक दूध के विपणन के लिए स्वच्छ दूध उत्पादन तकनीकों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed