फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   wheat crops brunt on 30 bigha land in patliyo ponta sahib sirmaur

पातलियों में आग से 30 बीघा भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल राख

Tue, 19 Apr 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
wheat crops brunt on 30 bigha land in patliyo ponta sahib sirmaur
पातलियों में आग से राख हुई गेहूं की खड़ी फसल। संवाद - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत पातलियों में आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 30 बीघा भूमि पर तैयार खड़ी लाखों की गेहूं फसल जलकर राख हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में आग का कारण खेतों के समीप से गुजर रहे बिजली के तार में तेज आंधी के दौरान शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पटवारी टीम सहित मौके पर पहुंच कर क्षति रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। उधर, पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर बाद तेज आंधी के चलते बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे पातलियों जंगल के साथ-साथ गेहूं के खेतों में आग भड़क गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। पांवटा साहिब से विभाग के दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पातलियों टेंपू यूनियन कार्यालय के ठीक सामने खेतों में आग की यह घटना सामने आई। यूनियन के कोषाध्यक्ष हेमंत गुप्ता व क्लर्क फिरोज ने कहा कि पातलियों में ठीक खेतों के ऊपर बिजली लाइन तेज आंधी से गेहूं फसल से टकरा गई और अचानक खेतों में आग लग गई। देखते ही देखते तेजी से आग गेहूं की तैयार खड़ी फसल में फैलती चली गई और 25 से 30 बीघा में तैयार फसल जलकर राख हो गई।

स्थानीय पंचायत प्रधान सज्जन सिंह ने दमकल और पुलिस थाने में सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी समेत पहुंचे दल ने आग बुझाई। पांवटा केंद्र के फायर अधिकारी राजकुमार ने कहा कि आग से सज्जन सिंह पुत्र बसंत सिंह, निरंजन सिंह पुत्र बसंत सिंह की 6 बीघा, प्यार सिंह पुत्र मलखान सिंह, दर्शन सिंह पुत्र मलखान की कुल 4 बीघा, ओम प्रकाश पुत्र दलेल सिंह की 9 बीघा और चतर सिंह पुत्र लाल सिंह के दो बीघा खेतों समेत अन्य आसपास खेतों में आग लगने से गेहूं फसल जल गई है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने आग लगने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed