फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   well come gate of pahadi sheli will be situated in kalaamb and ponta

पांवटा-कालाअंब में बनेंगे पहाड़ी शैली के स्वागत गेट : जीएस चौहान

Mon, 27 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 27 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक सिरमौर ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि
प्रदेश के प्रवेश द्वार पांवटा व कालाअंब में भव्य स्वागत गेट बनेंगे। हिमाचली शैली के सुंदर गेट के लिए करीब 66 लाख का प्राक्कलन मंजूरी को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों, शहरी व साथ लगती पंचायतों की स्वच्छता जरूरी है। इसलिए, स्वच्छता अभियान में सभी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

 उद्योग महाप्रबंधक सोमवार को पांवटा के गोंदपुर में स्वच्छता अभियान शुरू किया। इससे पहले उन्होंने उद्योगों के प्रतिनिधियों व पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई प्रधान सतीश गोयल, बद्रीपुर पंचायत प्रधान रामलाल शर्मा व अमरकोट पंचायत प्रधान राकेश महरालू ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


इस मौके पर बद्रीपुर चौक पर शीघ्र सार्वजनिक शौचालय बनाने, यात्रियों को शीतल पेयजल उपलब्ध करवाने, राजबन से बांगरन मार्ग की हालत ठीक करवाने की मांग रखी गई। इस दौरान गोंदपुर में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर बद्रीपुर पंचायत उप प्रधान सुंदर सिंह, नीरज वर्मा, राजेंद्र सिंह, सुभाष कुमार, संजीव, सतीश कुमार, नजमा, शांति, स्वाति, ओम प्रकाश, दिनेश कुमार, कुलदीप, विमला, पूनम, गौरव, सुखदेव, रामपाल, जगदीश सिंह व विमला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed