{"_id":"662f9630f56d68e1930590a4","slug":"welfare-socaity-organised-function-in-army-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-123378-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कविता वाचन में नवीश, चित्रकला में शिवन्या और अनुच्छेदन लेखन में दिव्या अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कविता वाचन में नवीश, चित्रकला में शिवन्या और अनुच्छेदन लेखन में दिव्या अव्वल
विज्ञापन
आर्मी स्कूल नाहन में प्रधानाचार्य के साथ 41वें स्थापना दिवस पर हुई विभिन्न गतिविधियों में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र-
कविता वाचन में नवीश, चित्रकला में शिवन्या और अनुच्छेदन लेखन में दिव्या अव्वल
नाहन में धूमधाम से मनाया आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी का 41वां स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। आर्मी स्कूल नाहन के परिसर में सोमवार को आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिव्या भारद्वाज की अगुवाई में विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनका शुभारंभ विशेष सभा के माध्यम से हुआ। सबसे पहले प्रधानाचार्य व पांचवीं कक्षा के बच्चों ने सोसायटी की ओर से करवाए गए उत्कृष्ट कार्यों को मंच से साझा किया।
इसके बाद नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने कविता वाचन की सुंदर प्रस्तुति दी। इसमें नवीश, ओराही और मनरीत ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। तीसरी से पांचवीं कक्षा के बच्चों ने चित्रकला स्पर्धा आयोजित की। इसमें शिवन्या, कृतिका व शिवांशी ने क्रमश: पहला, दूसरा तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा पांचवीं से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की नारा लेखन स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें अभय, अनिका ने पहला, अंजलि, रवि व श्वेता ने दूसरा और शशि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नौवीं व दसवीं के बच्चों ने अनुच्छेदन लेखन पर अपने विचार प्रकट किए। इसमें दिव्या, आरूषि व सान्या ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। प्रधानाचार्य ने विजेताओं को शुभकामनाएं प्रदान की।
-- -- -- संवाद