फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   weather will change upcoming two days, alert

Sirmour News: जिले में चार दिन बिगड़ेगा मौसम, बारिश के आसार

Sat, 03 Feb 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Sat, 03 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
weather will change upcoming two days, alert
हरिपुरधार-नाहन सड़क पर लजवा के समीप स्किड कार को धक्का देकर किनारे धकेलते पर्यटक। संवाद
जिले में चार दिन बिगड़ेगा मौसम, बारिश के आसार
विज्ञापन

मौसम केंद्र ने आंधी-बिजली गिरने की संभावना भी जताई
कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर में अगले चार दिन मौसम का मिजाज फिर बिगड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है।
इस अवधि के दौरान अधिकतम तापमान 13.0-18.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.0-6.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं हवा की गति 7-9 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पंकज मित्तल ने बताया कि आगामी दिनों में जिले में मौसम खराब रहने की संभावना है। उन्होंने गेहूं उत्पादकों को उर्वरक या रसायन के प्रयोग और सिंचाई से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पीले रतुआ के लक्षण, पत्तियों पर पीले पाउडर या धारियों के रूप में दिखाई दें वहां मौसम साफ होने पर कवकनाशी का छिड़काव करें। सरसों का उत्पादन करने वाले किसान माहू के प्रकोप से सतर्क रहें। मटर उत्पादक किसान फसल पर खस्ता फंफूदी के हमले की निगरानी रखें। इसके साथ -साथ लहसुन की खेती करने वाले किसान खेतों में उचित जल निकासी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहसुन में डाउनी फंफूदी के नियंत्रण के लिए मौसम साफ होने पर मैंकोजेब 2.0 ग्राम प्रति लीटर की दर से छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed