फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   weather

चूड़धार में तीन इंच ताजा हिमपात, 6 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान

Mon, 22 Mar 2021 11:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
weather
हरिपुरधार (सिरमौर)। सोमवार को चूड़धार में बर्फबारी हुई है। गिरिपार क्षेत्र में रात से ही झमाझम बारिश हो रही है। क्षेत्र में करीब दो महीने बाद बारिश हुई है। चूड़धार में बर्फबारी होने के कारण समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। क्षेत्र के तापमान में छह फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को हरिपुरधार का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को हरिपुरधार का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

चूड़धार में दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, वहां का न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री तक पहुंच गया। लंबे समय के बाद बारिश होने से क्षेत्र के किसानों और बागबानों ने राहत की सांस प्रदान की है। लंबे समय से बारिश न होने के कारण क्षेत्र में सूखे का संकट पैदा हो गया था। किसानों की लहसुन, गेहूं, जौ और सरसों आदि फसलें सूखे की चपेट में आने से पीली पड़ने लगी थी। लहसुन की करीब 25 फीसदी से अधिक फसल बारिश न होने से कारण नष्ट हो गई थी। किसान इस बारिश को लहसुन की फसल के लिए संजीवनी मान रहे हैं। अन्य फसलों के लिए भी इस बारिश को काफी लाभदायक माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू की फसल की बिजाई के लिए किसान लंबे समय से आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश होने के बाद अब आलू की बिजाई का कार्य शुरू कर पाएंगे। बागवानी के लिए भी यह बारिश काफी फायदेमंद मानी जा रही है।
................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed