{"_id":"6a466ac6e3746d1b520e7319","slug":"waterlogging-in-several-wards-and-lanes-of-paonta-due-to-rain-demand-for-a-permanent-solution-nahan-news-c-177-1-ssml1030-182334-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बारिश से पांवटा के कई वार्डों और गलियों में जलभराव, स्थायी समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बारिश से पांवटा के कई वार्डों और गलियों में जलभराव, स्थायी समाधान की मांग
Thu, 02 Jul 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
बारिश होने पर पांवटा साहिब में एनएच व संपर्क सड़को पर जलभराव से हो रही दिक्कतें। संवाद
एनएच-07 और एनएच-707 के किनारे जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत
कई स्थानों पर सड़कें बनीं तालाब, समय रहते नालियों की सफाई होती तो कम होती समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वीरवार सुबह हुई बारिश के बाद पांवटा साहिब के कई वार्डों, संपर्क सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया। शहर से गुजरने वाले दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे कई स्थानों पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मास्टर प्लान तैयार करने की मांग उठाई है।
समाजसेवी मनिंदर सिंह मन्नी, सुनील ठाकुर, सूर्य प्रताप सिंह, विवेक कंबर, देवराज शर्मा, प्रमोद नेगी, सीमा, बबीता, सुषमा, बिमला, तनुजा और रेशमा ने कहा कि हर बरसात में जलभराव शहरी क्षेत्र की प्रमुख समस्या बन जाती है। कुछ वार्डों में प्रयासों के चलते दिक्कतें कम हुई हैं, लेकिन आधा दर्जन से अधिक वार्डों में स्थिति अब भी जस की तस बनी हुई है। उनका कहना है कि जल निकासी व्यवस्था को लेकर अब तक किए गए प्रयास नाकाफी साबित हुए हैं।
लोगों ने बताया कि एनएच-07 पर विश्वकर्मा वाई प्वाइंट, शमशेरपुर, बद्रीपुर, भूपपुर, केदारपुर और महाराणा प्रताप चौक तक जल निकासी नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से हर वर्ष जलभराव की समस्या पैदा होती है। विशेषकर भूपपुर क्षेत्र में बरसात के दौरान पानी दुकानों और रिहायशी मकानों तक पहुंच जाता है। ज्ञान प्रकाश, सुनील ठाकुर और गीता चौहान ने बताया कि एनएच-707 पर बद्रीपुर चौक से तारुवाला के बीच जलभराव की समस्या अधिक गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
दो दिन की बारिश के बाद सड़क किनारे कई स्थानों पर पानी जमा हो गया। सबसे अधिक दिक्कत तारुवाला स्कूल के समीप सिंचाई नगर के पास तिराहे पर सामने आई, जहां संपर्क सड़क पर राष्ट्रीय राजमार्ग का पानी जमा होकर तालाब का रूप ले रहा है। उधर, वार्ड-6 और वार्ड-7 की कुछ संपर्क सड़कों और गलियों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। वार्ड-7 के पार्षद रविंद्र सिंह ने बताया कि लोगों की दिक्कतों को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और कुछ स्थानों पर जेसीबी मशीन की मदद से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है।
सामाजिक कार्यकर्ता शिव सिंह असवाल ने कहा कि नगर परिषद को जलभराव के मुद्दे को लेकर अधिक गंभीर होने की आवश्यकता है। यदि समय रहते जल निकासी नालियों की साफ-सफाई करवाई जाती तो बारिश के दौरान लोगों को इतनी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर संपर्क सड़कों और नालियों की साफ-सफाई करवाई जा रही है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।