फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in sara village

Sirmour News: छछेती के सरा गांव में गहराया पेयजल संकट पांच दिन से पानी न आने से 20 परिवार के 200 लोग परेशान ग्रामीणों ने उठायी नई लाइन बिछाने की मांग।

Sat, 24 Oct 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
water problem in sara village
लाइन को दोबारा से बनाना पड़ेगा जिसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा : सहायक अभियंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। रेणुका सब डिवीजन के तहत छछेती पंचायत के अंतर्गत सरा गांव में पिछले पांच दिनों से पेयजल समस्या बनी हुई है। गांव के 20 परिवारों की लगभग 200 की आबादी पानी की समस्या से जूझ रही है। ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी रोष है। ग्रामीणों के अनुसार पेयजल स्कीम बहुत पुरानी है जिस कारण पाइप लाइन जगह-जगह टूटी हुई है। कई बार विभाग को नए पाइप लगाने को कह चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है।

ग्रामीण सुरेश कपूर, इंदर सिंह शर्मा, राजपाल, रोशन लाल, जय पाल आदि ने बताया कि गांव में पिछले पांच दिनों से पेयजल समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों को एक किमी दूर बावड़ी से पानी लाना पड़ रहा है। पानी लाते समय खड़ी चढ़ाई पड़ती है। एक बार ही पानी ला सकते हैं। बार-बार पानी लाना मुश्किल हो गया है। मवेशियों को पानी पिलाने की भी समस्या आ रही है। गांव के लिए चार किमी दूर से एक जंगल दिबदुवा से ग्रैविटी की लाइन है। यह लाइन लगभग 50 साल पुरानी है। पाइपें जर्जर हालत में हैं। जगह-जगह लाइन टूटी हुई है जिस कारण से कुछ दिन पानी आ जाता है तो फिर लाइन खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग को कई बार इस बारे में अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई उचित कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा ने कहा कि जलशक्ति विभाग के अधिकारी को फोन और लिखित सूचना दे चुके हैं। पाइप लाइन बदलवाने का आग्रह किया गया है। जलशक्ति विभाग सब डिवीजन ददाहू के सहायक अभियंता मनीत भारद्वाज ने कहा कि लाइन बहुत पुरानी है। मरम्मत के लिए नए पाइप नहीं मिलते। लाइन को दोबारा से बनाना पड़ेगा जिसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed