फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in ponta

आईपीएच ने पांवटा के ओवरहेड टैंकों की सफाई की शुरू

Wed, 10 Feb 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Wed, 10 Feb 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
water problem in  ponta

आईपीएच पांवटा डिविजन ने क्षेत्र के ओवरहेड पेयजल आपूर्ति टैंकों की सफाई आरंभ कर दी है। शिमला में पीलिया फैलने के बाद उपायुक्त सिरमौर के आदेशों पर आईपीएच ने अमल किया है।

विज्ञापन



जिला प्रशासन के साथ बैठक में भी विभाग को पेयजल की बेहतर आपूर्ति समेत हिदायतें मिली थीं जिससे गंदगी रहने से किसी तरह के जल जनित रोग के पनपने की संभावनाओं को ही कम किया जा सके। आईपीएच विभाग पांवटा ने दक्ष व विशेषज्ञ टीम बुलाई है जो ओवरहेड टैंकों को साफ कर क्लोरिनेशन करेगी। शहरी क्षेत्र व आसपास लगते 13 ऐसे टैंकों की सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार तक 3 टैंक साफ कर दिए गए हैं। टीम इनकी क्लोरिनेशन कर साफ करती है जिससे किसी तरह के बैक्टिरिया पनपने की संभावनाएं न रहें।


उधर, आईपीएच विभाग अधिशाषी अभियंता नरेश धीमान व सहायक अभियंता जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि पांवटा शहरी क्षेत्र में 13 ओवरहेड टैंकों की सफाई अभियान शुरू हो गया है। इस कार्य के लिए विशेष टीम बुलाई गई है। शहर के पेयजल आपूर्ति वाले टैंकों की सफाई कार्य शुरू करवा दिया है। इसके लिए टीम पहले टैंकों को खाली करती है, केवल सफाई लायक पानी टैंक में शेष रखा जाता है जिससे भीतर जमी काई व किसी तरह की गंदगी साफ की जा सकें। शहर के करीब एक दर्जन ओवरहेड टैंकों को शीघ्र साफ करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स...
घरों की टंकियां भी साफ करने की सलाह
विभाग ने उपभोक्ताओं से भी घरों के जल संग्रहण टैंकों की सफाई रखने का भी आग्रह किया है जिससे जल जनित किसी तरह के रोग पनपने की संभावनाओं को समाप्त किया जा सके। तीन सप्ताह के भीतर पांवटा क्षेत्र के टैंक साफ करवा दिए जाएंगे। इसके बाद आईपीएच सब डिविजन माजरा के ओवरहेड टैंकों की भी टीम से सफाई करवाई जाएगी।

बाक्स...
पांवटा में रोज होती है 31 लाख लीटर पानी की आपूर्ति
पांवटा शहरी क्षेत्र में 13 ओवर हेड टैंक है।  करीब 4500 उपभोक्ताओं को रोज इन टैंकों से 30 लाख 85 हजार लीटर पानी की आपूर्ति होती है। आईपीएच के सब डिविजन माजरा में 6, भंगानी, राजपुर व सिंगपुरा सेक्शनों में करीब 8 ओवर हेड टैंक बने हैं। अधिशासी अभियंता ने कहा कि सभी ओवर हेड टैंकों की विभाग विशेष टीम से क्रमबद्ध तरीके से सफाई करवाएगा। इसके अलावा अन्य पेयजल संग्रहण टैंकों की सफाई को विभाग के एसडीओ व जेई को आदेश दे दिए हैं।

----

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed