{"_id":"6654841be3e21b6b0707270b","slug":"water-problem-in-pagar-panchyat-nahan-news-c-177-1-ssml1030-125213-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पागर पंचायत में दो माह से पेयजल नहीं, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पागर पंचायत में दो माह से पेयजल नहीं, लोग परेशान
विज्ञापन
पागर पंचायत में दो माह से पेयजल नहीं, लोग परेशान
ग्रामीण टैंकरों से ढो रहे अपने को और मवेशियों के लिए पीने का पानी
इस क्षेत्र की पेयजल योजना का जलस्तर कम होने से बनीं दिक्कतें : पुंडीर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत पागर में दो माह से पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है। गर्मियां शुरू होते ही गांव तक नाममात्र का ही पानी पहुंंच पा रहा है। मजबूरन लोग टैंकरों के माध्यम से अपने को और मवेशियों के लिए पेयजल ढो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग तक समस्या को उठाया है लेकिन कोई ठोस समाधान अब तक नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने योजना से उचित पेयजल व्यवस्था होने तक क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध करवाने की मांग रखी है।
ग्राम पंचायत डांडा पागर के वार्ड-पांच निवासी गुमान सिंह, दिनेश राणा, राजेश शर्मा, रामलाल त्यागी, लायक राम,ओपी शर्मा व सीताराम त्यागी ने बताया कि पेयजल संकट से ग्रामीण काफी परेशान हैं। अधिकतर परिवार खेतीबाड़ी से परिवार का गुजर बसर करते हैं। भगानी क्षेत्र से आने वाली पेयजल योजना से वार्ड को जोड़ा गया है। गर्मियां शुरू होने से पेयजल संकट होने पर पानी के लिए मारा-मारा फिरना पड़ रहा है।
दिनेश राणा ने कहा कि इस बारे में जलशक्ति विभाग के शिमला, नाहन व पांवटा कार्यालय तक को पत्र भेजे जा चुके हैं। समाधान होने का इंतजार लंबा खिंचता जा रहा है। पांवटा साहिब क्षेत्र में आज ग्रामीणों को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता पुरुवाला देवानंद पुंडीर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि योजना पुरानी है, परिवारों की संख्या काफी बढ़ गई है। क्षेत्र के स्रोत का जलस्तर काफी कम हो गया है। इसलिए राशनिंग कर इस वार्ड में तीसरे दिन पानी की आपूर्ति पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। इस क्षेत्र के लिए नई योजना को भी तैयार किया जा रहा है।
संवाद